उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखण्ड राज्य निर्माण की मांग को लेकर शांतिपूर्ण रूप से 2 अक्टूबर 1994 को दिल्ली जा रहे आन्दोलनकरियों के मुजफरनगर गोली कांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को केंद्रीय कार्यालय 10 कचहरी रोड और शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान वरिष्ठ आन्दोलनकारी व दल के वरिष्ठ नेता लता फत हुसैन ने कहा कि 2 अक्टूबर शांति व अहिंसा का दिन होता है जबकि शांतिप्रिय तरीके से दिल्ली जा रहे आंदोलन कारियों पर सरकार ने दमन पूर्ण तरीके से आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया जिसमें कई आन्दोलनकरियो की जान गई, दुर्भाग्य है कि राज्य बने 20 वर्ष हो गए लेकिन आज तक किसी भी सरकार ने मुजफ्फरनगर गोली कांड के दोषियीं को सजा दिलाने के लिए आवश्यक कदम नही उठाये। हुसैन ने कहा कि उक्रांद सरकार से मांग करता है कि शहीदों के कातिलों को शीघ्र सजा दिलाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।

इस दौरान लताफ़त हुसैन , जयदीप भट्ट, प्रमिला रावत, चंद्रकांता सुंदरियाल, तारा गर्ग, राजकुमारी, अंजू पटेल, सरोज कश्यप, कमल कांत, नवीन भदोला, राजेन्द्र नेगी,पीयूष सक्सेना, कैलाश भट्ट, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles