राहुल प्रियंका गाँधी सेना ने फूंका योगी सरकार का पुतला
देहरादून।हाथरस गैंगरेप काण्ड के बाद पीड़िता का शव रात में जलाये जाने और पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी से बदसलूकी पर आक्रोशित राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार का पुतला फूंका।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ता आरएसएस ऑफिस रोड स्थित संगठन के कैंप कार्यालय पर सुबह 10:30 बजे एकत्र हुए. वहां से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का पुतला लेकर कार्यकर्ता योगी सरकार को बर्खास्त, मनीषा हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं योगी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी नारेबाजी करते हुए गुरुद्वारा गली चौक पर पहुंचे और वहां पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के विरुद्ध जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने के बाद राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के पुतले को आग के हवाले किया और जबरदस्त नारेबाजी करते रहे।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि हाथरस गैंगरेप की पीड़िता के साथ जिस प्रकार का व्यवहार उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारियों ने किया और उसकी मृत्यु होने के पश्चात जिस प्रकार रात को 2:30 बजे हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों के विरुद्ध उसके शरीर को परिजनों को ना सौंप कर जला दिया गया, यह बिना उच्च स्तरीय आदेश के करना संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि
पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश की पुलिस ने मुख्यमंत्री के इशारे पर बदसलूकी की है यह सहन करने योग्य नहीं है ।इस हरकत से पूरे देश का कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित है और राहुल प्रियंका गांधी सेना इस जंग को सड़कों पर लड़ेगी।किसी पीड़ित से मिलने से किसी को रोकने का हक किसी को भी नहीं है। राहुल प्रियंका गांधी सेना की लड़ाई योगी सरकार की बर्खास्तगी पुलिस अधिकारियों की बर्खास्तगी और अत्याचारों के खिलाफ कार्यवाही तक लगातार जारी रहेगी और आज इसकी शुरुआत पुतला फूंक कर की गई है
पुतला फूंकने के कार्यक्रम के बाद राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ताओं ने यह स्थानीय तिलक भवन जाकर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश महासचिव संगठन भास्कर चुग, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सचिन जोशी, चकराता विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला अध्यक्ष शुभम भटनागर, जिला सचिव अनीता वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रणजीत कौर, सतपाल नौटियाल, सूरत राम जोशी, प्रेमचंद्र, अजीम डोगरा, शहनवाज मिर्जा, संयम जैन, सोनिया जीना, नीलम कौर, इरशाद अहमद, जयपाल नौटियाल, अफजल बैग, बबिता चौहान, अरविंद, सलमान गौर, मोहम्मद इस्लाम, शुभम साहू, शूरवीर सिंह नेगी सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे।

