कृषि कानून में सुधार की मांग के समर्थन में उक्रांद के संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार का 24 घंटे का उपवास
देहरादून ।उत्तराखंड क्रान्ति दल ने नये कृषि कानून के विरोध में दिल्ली बॉर्डर पर डटे देश के किसानों के समर्थन में दल के संरक्षक श्री त्रिवेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में उक्रांद ने देहरादून घंटाघर में स्व०इंद्रमणि बड़ोनी जी की प्रतिमा के पास 24 घंटे का उपवास रखा।
इस अवसर पर श्री त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि देश के अन्नदाता आज सड़को पर है और मोदी सरकार उनके मांगो की जगह अपनी हठधर्मिता से पीछे नही हट रही है। उन्होंने कहा कि आठ दौर की वार्ता होने के बाद भी किसान सरकार से नाखुश हैं ।सरकार के नुमाइंदे किसान आंदोलन को शांत करने की जगह उलझुल बयानों के द्वारा आग में घी डालने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि उक्रांद नए कृषि कानून में जो खामियां है उन्हें अभिलम्ब पूरी करने की सरकार से मांग करती है। अभी तक 70 से ज्यादा किसानों ने अपनी जान दे चुके है। उक्रांद मृतक किसानों की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना करता है।
कल उपवास के अंत मे केंद्र सरकार का दल घंटाघर में पुतला दहन कर समाप्त करेगा।
इस अवसर पर उपवास कार्यक्रम में श्री लताफत हुसैन,जय प्रकाश उपाध्याय,सुनील ध्यानी,बहादुर सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह पांगती,पी सी थपलियाल,किशन सिंह रावत,प्रताप कुँवर,अशोक नेगी,राजेन्द्र बिष्ट,युद्धवीर सिंह चौहान,शिव प्रसाद सेमवाल,समीर मुंडेपी,शकुंतला रावत,संजय बहुगुणा,नितिन सैनी,,सोमेश बुडाकोटी,पंकज पैन्यूली, गणेश काला,राजेन्द्र प्रधान, मिनांक्षी सिंह,सीमा रावत, प्रदीप उपाध्याय,रजनीश सैनी,डॉ संजय उपाध्याय,प्रशांत उपाध्याय,प्रवेश साबरी,ब्रजमोहन सजवाण,राकेश बिष्ट,अनिल डोभाल,नवीन भदूला,अंकेश भंडारी,राकेश बिष्ट,आदित्य खारोला,पंकज उनियाल आदि थे।

