उक्रांद ने द्विवार्षिक अधिवेशन की तैयारियां की शुरू,चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की

उक्रांद ने द्विवार्षिक अधिवेशन की  तैयारियां की शुरू,चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की
Spread the love

देहरादून । उत्तराखंड क्रांति दल ने दल के द्विवार्षिक अधिवेशन के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। दल के निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष एवं विशेष अधिकार समिति के संयोजक हरीश पाठक ने दल के द्विवार्षिक अधिवेशन हेतु चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है ।

जिसमे निवर्तमान केंद्रीय महामंत्री इंद्र सिंह मनराल चुनाव अधिकारी, निवर्तमान केंद्रीय महामंत्री जयदीप भट्ट तथा निवर्तमान केंद्रीय प्रवक्ता विजय कुमार बौड़ाई सह चुनाव अधिकारी का दायित्व प्रदान किया गया है। चुनाव अधिकारी अपना दायित्व का निर्वहन करते हुए दल के केंद्रीय अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के चुनाव को सम्पन्न कराएंगे।

देवभूमि खबर

Related articles