उत्कर्ष जनकल्याण सेवा समिति ने किया होली मिलन का आयोजन

उत्कर्ष जनकल्याण सेवा समिति ने किया होली मिलन का आयोजन
Spread the love

देहरादून। उत्कर्ष जनकल्याण सेवा समिति (रजि.) चन्दर नगर मे आयोजित होली मिलन समारोह का आयोजन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद चमोली ने युवा चित्रकार अनुराग रमोला व नृत्य मे सुभाषिनी बोस व स्वाति मुखर्जी को सम्मानित कर उन्हे प्रतीक चिन्ह भेंट किये।

संस्था की ओर से गीत संगीत के साथ बच्चों को भी मंच प्रदान किया गया विशेषकर वरिष्ठ जन सुरेन्द्र कपूर की पुराने गायको को सभी ने पसंद किया। संचालन सन्दीप मुखर्जी द्बारा किया गया।

फूलों की होली मिलन पर अध्यक्ष राजकुमार कक्कड़ एव महासचिव गौरव खंडूड़ी व मुख्य अतिथि धर्मपुर विधायक विनोद चमोली व पार्षद दिनेश शती , पूर्व पार्षद विपिन राणा , अनूप कपूर , जयपाल वाल्मीकि , बाबूराम सहगल , प्रदीप वर्मा , जावेद आलम , प्रदीप कुकरेती , होरेलाल गुप्ता प्रभा सकलानी , शिवानी कक्कड़ आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles