60 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से

Spread the love

उत्तरकाशी ।जनपद के स्थानीय बेरोजगार एवं प्रवासियों को स्वरोजगार/रोजगार देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत उद्योग विभाग द्वारा विकास खंड डुंडा के उद्यम अथवा व्यवसाय करने के वाले इच्छुक 60 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लिए ।

मुख्य विकास अधिकारी पीसी डंडरियाल की अध्यक्षता में टास्क फोर्स कमेटी द्वारा लिए गए साक्षात्कार में विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार अपनाने हेतु 43 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जबकि साक्षात्कार में आज 13 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और 4 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए गए तथा एक आवेदन समिति के द्वारा पर्यटन विभाग को अग्रसारित किया गया । समिति के द्वारा आज लिए गए साक्षात्कार में 43 अभ्यर्थियों के प्रस्ताव पर 2 करोड़ रुपए की मंजूरी प्रदान की गई । 
    चयनित अभ्यर्थियों में 08 स्थानीय व 35 प्रवासी है जो कोविड 19 को लेकर अपने गांव लौटे हैं। 
      इस  दौरान  महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी, लीड बैंक अधिकारी बीएस तोमर सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

दो अक्टूबर तक सभी महाविद्यालय को इंटरनेट कनेक्टविटी से जोड़ा जायेगा: डॉ रावत

Spread the love ललित जोशी ,नैनीताल नैनीताल । जनपद नैनीताल पहुंचे उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत ने उच्च शिक्षा विभाग की गहनता से समीक्षा की। निर्धारित कार्यक्रमानुसार उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ.धनसिंह रावत उच्च शिक्षा निदेशालय पहुॅचे, जहाॅ पर निदेशालय के अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। समीक्षा […]