जिलाधिकारी की पहल पर क्वारंटीन केन्द्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को ’’सार्थक किटें’’ वितरित

Spread the love

विनीत कंसवाल ,उत्तरकाशी

उत्तरकाशी।महिला शक्ति केन्द्र एवं वन स्टाॅप सेंटर द्वारा बुद्धवार को जिले के विभिन्न क्वारंटीन केन्द्रों में आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पहल पर ’’सार्थक किटें’’ वितरित की गयी।
जिलाधिकारी श्री दीक्षित ने कहा कि कोविड/क्वांरटीन केन्द्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली जरूरत के सामान को किट में शामिल किया गया है, जिन्हें केन्द्रों पर निःशुल्क वितरित किया जायेगा, साथ ही कोविड/क्वांरटीन केन्द्रों में आये सभी संक्रमितों की मदद में कोई कमी/कसर नहीं छोडी जायेगी।

महिला कल्याण अधिकारी सुश्री सारिका सूरी ने बताया, कि कोरोनाकाल में महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी दुष्प्रभाव पडा है। इसको ध्यान में रखते हुये सेंटर में महिलाओं के लिये विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, ताकि वे मानसिक एवं शारीरिक तौर पर पूरी तरह से स्वस्थ रहे। घरेलू हिंसा की घटनाओं को रोकने व घरेलू हिंसा की शिकार पीडित महिलाओं को तुरंत न्याय दिलाने के लिये वन स्टाॅप सेंटर एंव महिला शक्ति केन्द्र कोरोनाकाल में पूरी तरह से काम कर रहे है।

Next Post

भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा पुलिस अधीक्षक चमोली को राष्ट्रीय स्तर पर किया गया सम्मानित

Spread the love चमोली।कोरोना महामारी के दौरान संक्रमण को रोकने एवं बचाव के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस अधीक्षक चमोली श्री यशवंत सिंह चौहान को भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय विशेषज्ञ, सलाहकार डॉ.एम.के.ओटानी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था।इस उपलक्ष्य पर […]