उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का चीनी को लेकर बयान निराशाजनक:नरेश वैध
देहरादून। राजपुर रोड विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे एवं उत्तराखंड राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नरेश वैध ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के चीनी को लेकर बयान को निराशाजनक बताया
एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उत्तराखंड राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नरेश वैध ने कहा कि आज से 20 वर्ष पहले सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान ( डिपो) से 13 रूपये के हिसाब से 4 से 5 किलो चीनी पर राशनकार्ड पर मिलती थी ।जो भाजपा के राज मे बन्द कर दी गई है और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी कह रहे है कि देश मे कभी चीनी मिली ही नही जो कि निराशाजनक है ।राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एवं खाद्यान्न मंत्री बंशीधर भगत से मांग करती है कि जब तक राज्य में लाकडाऊन कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा जब तक हर गरीब मजदूर ,विकलांग ,बुजुर्ग और सफाई मजदूरो को 5 किलो चीनी, 15 किलो गेंहू, 10 किलो चावल,निशुल्क उपलब्ध कराए जाए ।


