HTML tutorial
HTML tutorial

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को उक्रांद ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को उक्रांद ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love

देहरादून ।उत्तराखंड क्रान्ति दल ने मसूरी कांड की 26 वीं वर्षगाँठ पर देहरादून कचहरी परिसर शहीद स्मारक पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात दल के संरक्षक श्री त्रिवेंद्र सिंह पंवार जी के नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि मसूरी शहीद स्मारक में दी। खटीमा,मसूरी और मुज्जफरनगर कांड के 26 वर्ष हो चुके है। वो 42 राज्य के शहीदों ने राज्य के खातिर बलिदान दिया। लेकिन राज्य की वास्तविक अवधारणा अभी तक पूरी नही हुई। जनभावनाओं के अनुरूप राज्य का विकास कोसों दूर है। शहीदों व जनता के अरमान 20 वर्षो में पूरे नही हुए। उक्रांद का स्पष्ट मानना है कि सभी क्षेत्रीय ताकतों को एकजुट होकर राज्य आंदोलन की तर्ज पर भाजपा कॉंग्रेस से राज्य बचाने के लिये एकजुट होना पड़ेगा। तभी शहीदों के स्वपनों को पूरा किया जा सकता है, जिसके लिये उन्होंने बलिदान दिया।

देवभूमि खबर

Related articles