प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस लाठीचार्ज की उक्रांद ने की घोर भर्त्सना, बताया कायरता वाला कदम

प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस लाठीचार्ज की उक्रांद ने की घोर भर्त्सना, बताया कायरता वाला कदम
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड क्रांति दल ने गैरसैंण में वित्त सत्र के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस लाठीचार्ज को त्रिवेंद्र सरकार की कायरता वाला कदम बताते हुए घोर भर्त्सना की।

उक्रांद ने कहा कि वित्त सत्र के पहले दिन विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन था, जिसमें पुलिस द्वारा सभी प्रदर्शनकारियो पट लाठीचार्ज किया गया, जिसमें महिलाओं और विशेषकर वृद्ध महिलाओं को भी नही बख्शा गया। लाठीचार्ज से काफी चोंटे आयी है। त्रिवेंद्र सरकार जो भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हैं। भाजपानीत त्रिवेंद्र यहां तक कि दर्जाधारी के लिये पैसे का लेनदेन होना, इनका चाल, चेहरा चरित्र उजागर होता है। अपनी नाकामियों को छुपाने, राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खुलने पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना सरकार की ताबूत की कील बनेगी।

उक्रांद प्रदर्शनकारियों पर हुई लाठीचार्ज की घोर निंदा करता है।तथा इसका करारा जबाब आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा।

देवभूमि खबर

Related articles