उत्तरकाशी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये चन्द घण्टों के अन्दर किया चोरी के अभियोग का अनावरण

उत्तरकाशी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये चन्द घण्टों के अन्दर किया चोरी के अभियोग का अनावरण
Spread the love

रिपोर्ट।विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी

उत्तरकाशी।उत्तरकाशी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये चन्द घण्टों के अन्दर किया चोरी के अभियोग का अनावरण कर 03 विधिविवादित किशोरों को चन्द घण्टों मे कल देर सायं को तेखला पुल के पास से पुलिस संरक्षण में लिया ।साथ ही उनके कब्जे से चोरी हुआ माल बरामद किया ।उक्त अभियोग के सफल अनावरण में उ0नि0 रमन बिष्ट द्वारा सूझबूझ से कार्य करने पर उनकी व टीम की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक ने टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रु0 के पुरुस्कार से पुरुष्कृत किया ।

गौरतलब है कि 28 फरवरी को वादी श्री हर्षमणि भट्ट, पुत्र स्व0 सूर्याप्रसाद भट्ट निवासी तिलोथ सेरा उत्तरकाशी द्वारा थाना कोतवाली उत्तरकाशी पर आ कर भटवाडी रोड़ पर अपनी दुकान के शटर का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी करने के सम्बन्ध में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके आधार पर कोतवाली उत्तरकाशी पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले को संज्ञान लेते ही श्री मणिकान्त मिश्रा,पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी व थानाध्यक्ष कोतवाली को अभियोग के अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिस पर थानाध्यक्ष कोतवाली द्वारा उ0नि0 रमन बिष्ट के नेतृत्व में अभियोग के अनावरण हेतु एक पुलिस टीम गठित की गई ।उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये पतारसि सुरागरसी कर उक्त अभियोग का सफल अनावरण कर मामले से सम्बन्धित 03 विधिविवादित किशोरों को चन्द घण्टों मे कल देर सायं को तेखला पुल के पास से पुलिस संरक्षण में लिया गया साथ ही उनके कब्जे से चोरी हुआ माल बरामद किया गया उक्त किशोरों का *थाना कोतवाली उत्तरकाशी पर दिनांक 25.01.2021 को पंजीकृत चोरी के अभियोग 14/21 धारा 457/380/411 भादवि में भी संलिप्त होना पाया गया उक्त मामले से सम्बन्धी माल को भी उनके कब्जे से बरामद किया गया।

पुछताछ में उक्त किशोरों द्वारा बताया गया की वे अपने शौक को पूरा करने के लिये यह काम करते है, चोरी के कैमरों से फोटो खीचने के साथ वह बीच-2 मे कैमरों को पैसों के लिये किराये पर भी देते है।

पुलिस ने अभियुक्तों से एक पेटी चायपति, 40 पैकेट गोल्डन, एक पेटी बीडी, एक पेटी नमकीन, 36 पैकेट सोयाबडी एक पैकेट दिलबाग एक पेटी ग्रीन चिल्ली सॉस, 19 डिब्बे अचार, एक डिब्बा पेन्सील सेल, एक पेटी कॉल्ड्रिंक व 02 पेटी रियल जूस।
02 निकॉन कम्पनी के कैमरे, 32 जीबी SAND DISC, एक टूटा लैन्स, 03 पैनड्राईव, 02 मैमोरी कार्ड,एक कार्ड रीडर,एक निकॉन कम्पनी की कैमरे की बैटरी बरामद की।

पुलिस टीम-में उ0नि0 रमन बिष्ट- कोतवाली उत्तरकाशी,कानि0 नीरज रावत कोतवाली उत्तरकाशी
कानि0 सुनील मैठाणी –कोतवाली उत्तरकाशी,कानि0 मनीष कुमार- कोतवाली उत्तरकाशी थे।

देवभूमि खबर

Related articles