आज 473 पॉजिटिव, राज्य में संक्रमितों की संख्या 64,538, स्वस्थ हुए 59,227
देहरादून। आज भी राज्य में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों की स्थिति में बढ़ोतरी । स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 473 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।राज्य में संक्रमितों की संख्या 64,538 हो गयी है ।
जनपद वॉर – देहरादून – 163, हरिद्वार – 55, टिहरी – 12, पौड़ी – 40, चमोली – 48, रुद्रप्रयाग – 16, उत्तरकाशी –07 ,अल्मोड़ा -17, पिथौरागढ़ – 14, बागेश्वर – 02 चंपावत – 03, नैनीताल मे 39, उधमसिंहनगर – 57 संक्रमित केस पाए गए हैं।
प्रदेश में अब तक संक्रमण से 1056 लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों में से 59,227 लोग हुए स्वस्थ। 3736 केस एक्टिव।

