भ्रष्ट मंत्री गणेश जोशी को पनाह देकर सरकार गर्त में धकेल रही प्रदेश को : रघुनाथ सिंह नेगी

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि घोटालेबाज/महाभ्रष्ट कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा जिस तरह से लगातार घोटालों को अंजाम दिया जा रहा है, उससे सरकार व प्रदेश की छवि धूमिल होती जा रही है। लेकिन इतने गंभीर आरोपों के बावजूद […]

सिख संगठनों ने हेमकुंट साहिब रोपवे महापरियोजना के लिए प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से श्री एस. नरिंदर जीत सिंह बिंद्रा, अध्यक्ष, श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के नेतृत्व में विभिन्न सिख संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का हेमकुंट साहिब रोपवे महापरियोजना हेतु […]

मसूरी में टैक्सी चालकों के दो गुटों में विवाद, पाँच चालकों पर कानूनी कार्रवाई

मसूरी। थाना कोतवाली मसूरी क्षेत्र में टैक्सी चालकों के दो गुटों के बीच सवारियां बैठाने और गाड़ियां रोकने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस द्वारा कई बार समझाने के बावजूद चालक लगातार शांति एवं कानून व्यवस्था का उल्लंघन करते हुए झगड़े करते रहे। स्थिति को देखते […]

एसएसपी नैनीताल का आदेश कक्ष: विवेचना में लापरवाही पर दो निलंबित, दो लाइन हाजिर

नैनीताल।एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने बुधवार को जनपद के सभी विवेचकों का आदेश कक्ष लिया। इस दौरान लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गुमशुदगी के मामलों को गंभीरता से लिया जाए और […]

देहरादून में राज्य का पहला जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र शुरू, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

देहरादून।देहरादून के गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय में राज्य का पहला जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी) बुधवार को विधिवत रूप से शुरू हो गया। इस केंद्र में दिव्यांगजनों को फिजियोथेरेपी, मनोवैज्ञानिक परामर्श, दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, कृत्रिम अंग और श्रवण यंत्र सहित सभी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध […]

श्रम विभाग से जुड़े मुद्दों पर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन संग विचार-विमर्श, श्रम आयुक्त पीसी दुम्का ने दिए समाधान के निर्देश

देहरादून। श्रम आयुक्त, उत्तराखण्ड हल्द्वानी की अध्यक्षता में श्रम विभाग से संबंधित मुद्दों पर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योगपतियों और उद्योग संघों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सबसे पहले उद्योग संघों […]

छिपे हुए प्रेरक: सौंदर्य पारिस्थितिकी तंत्र और शरीर को लेकर शर्मिंदगी

देवेंद्र कुमार बुड़ाकोटी जब वेंस पैकार्ड ने 1957 में द हिडन पर्सुएडर्स प्रकाशित की, तो यह विज्ञापन उद्योग और उसके द्वारा अपनाए गए “प्रेरणा अनुसंधान” की तीखी आलोचना थी, जिसका उपयोग वह सब कुछ बेचने के लिए करता था—उत्पादों से लेकर विचारों, दृष्टिकोणों, उम्मीदवारों, लक्ष्यों और यहां तक कि मानसिक […]

भारतीय समाज में ‘प्राइवेसी’ एक अजनबी विचार क्यों है

—-देवेंद्र कुमार बुडाकोटी—- “मुझे कनाडा की बर्फ से ज़्यादा बंबई की झोपड़पट्टियाँ पसंद हैं,” एक बुज़ुर्ग भारतीय ने विदेश से लौटने पर अपने दोस्त से कहा। इस बात का राष्ट्रवाद या देशभक्ति से ज़्यादा संबंध नहीं था—बल्कि यह उनके अपने देश, लोगों और जीवनशैली से गहरे भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता […]

पीजीआई रैंकिंग सुधार को लेकर उत्तराखंड में उच्च स्तरीय समिति गठित

देहरादून।विद्यालयी शिक्षा में पीजीआई (प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक) रैंकिंग सुधार के लिए उत्तराखंड में राज्य स्तर पर उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। यह समिति निर्धारित सूचकांकों में सुधार के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करेगी और उनके मूल्यांकन की निगरानी भी करेगी। विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में बनी […]

ट्रैक्टर चोरी की घटना का 24 घंटे में दून पुलिस ने किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया है। वादी अकबर अली पुत्र नूर मोहम्मद निवासी कुल्हाल ने 2 सितंबर को थाना विकासनगर में तहरीर दी थी कि उनका […]