वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत ने आरुषि यादव को इंडियन इकोनॉमिक सर्विस ऑल इंडिया रैंकिंग में दसवां स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए पौधे भेंट किये
देहरादून।वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश रावत ने कैंट विधानसभा के पण्डितवाड़ी निवासी बिटिया आरुषि यादव को इंडियन इकोनॉमिक सर्विस ऑल इंडिया रैंकिंग में दसवां स्थान प्राप्त करने पर भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर आरुषि को उपहार स्वरूप पौधे भेंट कर उनके निवास स्थान पर ही पौधरोपण भी किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व दून वैली इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष, आरुषि यादव जी के पिता श्री हर्ष यादव जी ने सभी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री दिनेश रावत ने कहा हम सभी उत्तराखंड वासियों को आरुषि पर गर्व है जिन्होंने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस ऑल इंडिया रैंकिंग में दसवा स्थान प्राप्त कर हम सबका मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया। बेटियां ओलिंपिक से लेकर राष्ट्रीय परीक्षाओं में अपना लोहा मनवा रही है और यह हम सब के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान समग्र भारत में व्यापकता से आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्रीमती अंजू बिष्ट, सेवा प्रमुख शिवजी नगर श्री सुनील बिष्ट, श्री डी डी पांडेय, श्री चंद्रमोहन गौड़, श्री अशोक थपलियाल, श्री राकेश बहुगुणा, श्री विनोद रावत, मधु गवाड़ी, श्री दीपक गवाड़ी, श्री महेंद्र, श्री अनूप आले, श्री मनोज श्रीवास्तव, श्री पी एस रावत, बॉक्सिंग कोच श्रीमान रावत जी व अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

