एसएसपी तृप्ति भट्ट ने कैम्पटी में जनप्रतिनिधियों के साथ किया जन संवाद
टिहरी।वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक श्रीमती तृप्ती भट्ट ने थाना कैम्पटी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कैम्पटी क्षेत्र के गणमाननीय व्यक्तियो, सीएलजी मेम्बर, व्यापार संघ के पदाधिकारियों, समाज सेवको एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के साथ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया । उक्त अवसर पर संवाद मे सम्मिलित प्रतिष्ठित व्यक्तियों के द्वारा एसएसपीकी जनपद मे तैनाती पर हर्ष व्यक्त करके हुए उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। जन संवाद में विभिन्न जन प्रतिनिधियो द्वारा थाना कैम्पटी क्षेत्र मे पुलिस व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कैम्पटी क्षेत्र एक पर्यटन क्षेत्र है जिस में स्थानीय पुलिस द्वारा जगह-जगह वाहन चैकिंग की जाती है जिससे पर्यटकों को असुविधा का समाना करना पडता है जिस हेतु पुलिस वाहन चैकिग एक ही स्थान पर की जाये, कैम्पटी क्षेत्र में कोई दुर्घटना होने पर पोस्टमार्टम करने हेतु टिहरी जाना पड़ता है ,नांग टिब्बा वर्तमान समय में पर्यटन स्थल है जहा अधिक सख्या में पर्यटन आते है जिस हेतु श्रीकोट में एक देखरेख चौकी खोली जाये, नैनबाग क्षेत्र में कोई घटना होने पर प्राथमिकी दर्ज करना के लिए वादी को थाना कैम्पटी जाना पड़ता है। वादी द्वारा अपनी शिकायत/ प्राथमिकी चौकी नैनबाग पर ही दर्ज की जाये, युवाओ मे बन रही नशे की प्रवृति के विरूद्ध विशेष अभियान चलाने, ग्रामीण क्षेत्रों मे भी पुलिस गस्त लगाये जाने तथा कैम्पटी फाल मे पर्यटको की सुरक्षा, सुदृढ यातायात व्यवस्था, विगत मे हुई घटनाओ की पुनरावृत्ति न होने आदि संवेदनशील समस्यों के विषय मे एसएसपीको अवगत कराया ।
एसएसपी श्रीमती तृप्ति भट्ट ने जन संवाद कार्यक्रम में उठायी गयी समस्याओं पर गम्भीरता से कार्यवाही करने का आश्वासन दिया ओर यह भी बताया कि जनपद मे वर्तमान मे नशे के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिसमे नशे के कारोबारियो के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही अवैधानिक तत्वो के विरूद्ध कार्यवाही के लिए प्राप्त सूचना गुप्त रखने के लिये एसएसपी ने अपना व्यक्तिगत नम्बर भी साझा किया ओर साथ ही जन सहयोग का आवाहन करते हुए भविष्य मे इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर जनता ओर पुलिस के मध्य ओर बेहतर समन्वय स्थापित करने का आश्वासन देते हुए महिलाओ के प्रति अपराध एवं घरेलू हिंसा के अपराधो के विरूद्ध ओर अधिक संवेदनशील होने की अपील करते हुए जनता का धन्यवाद किया गया तथा नांग टिब्बा पर्यटन क्षेत्र है, जिसके दृष्टिगत श्रीकोट में जल्द देखरेख चौकी खोली जायेगी ।
एसएसपी ने समस्त उपस्थित व्यक्तियो द्वारा बतायी गयी समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक लिया गया तथा अवगत कराया कि महिलाओ,बच्चो की सुरक्षा, सहायता, महिला उत्पीड़न पर त्वरित कार्यवाही प्राथमिकता की श्रेणी मे रहेंगे तथा बेटी बचाओ, बेटी पढाओ को प्रोत्साहित किया जायेगा। साथ ही अपराधिक गति विधियों पर अंकुश लगाने, सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम करने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु जनता से सहयोग देने एवं वर्तमान समय में कोविड -19 संक्रमण के दृष्टिगत जन जागरूक अभियान चलाने पर जोर देते हुए पुलिस को सहयोग प्रदान करने की अपील की गयी ।

