एनएमओपीएस उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीत मणि पैन्यूली की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक

एनएमओपीएस उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीत मणि पैन्यूली की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक
Spread the love

देहरादून।।एनएमओपीएस उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीत मणि पैन्यूली की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक आहूत की गई।

बैठक में अग्रिम रणनीति पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि एक माह तक सदस्यता अभियान चलाकर ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर कार्यक्रम चलाया जाएगा एवं 25 जुलाई को श्री देव सुमन की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि स्वरूप एक पौधा लगाया जाएगा। यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा साथ ही 09 अगस्त को सभी जिला अध्यक्ष और महामंत्री एनएमओपीएस से जुड़े सभी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ मिलकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पुरानी पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन प्रेषित करेंगे,बैठक में अन्य कई विषयों पर चर्चा की गई । बैठक का संचालन प्रांतीय महामंत्री इं.मुकेश रतूड़ी ने किया

बैठक में प्रांतीय कोषाध्यक्ष इं. शांतनु शर्मा,प्रांतीय प्रवक्ता श्री सूर्य सिंह पंवार,प्रांतीय मीडिया प्रभारी श्री मनोज अवस्थी,चेयरमैन संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्री जगमोहन रावत एवं सभी जनपदों के अध्यक्ष मंत्री उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles