देहरादून कलेक्ट्रेट के वार्षिक निरीक्षण में आयुक्त गढ़वाल ने की संतुष्टि व्यक्त

देहरादून कलेक्ट्रेट के वार्षिक निरीक्षण में आयुक्त गढ़वाल ने की  संतुष्टि व्यक्त
Spread the love

देहरादून।आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन ने आज जनपद के कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया । निरीक्षण में उन्होंने नजारत, मालखाना, शस्त्रागार, रिकॉर्ड रूम, ट्रेजरी, आपदा प्रबंधन, रजिस्ट्री एवं स्टांप कार्यालय, संयुक्त कलेक्ट्रेट ऑफिस तथा कलेक्ट्रेट और नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल ने रिकॉर्ड कीपिंग, साफ-सफाई, पंजीका रखरखाव, रिसेप्शन, डाक प्राप्ति और निर्गमन, आवेदन एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया, न्यायालय के कार्यों का निस्तारण इत्यादि को बारीकी से देखते हुए संतुष्टि व्यक्त की तथा देहरादून कलेक्ट्रेट में अधिकतर कार्यप्रणाली संपादन में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का बेहतर उपयोग करने के चलते उन्होंने इसकी प्रशंसा भी की।

उन्होंने आपदा प्रबंधन कार्यालय में निरिक्षण के दौरान कहा कि आगामी समय में मानसूनी सीजन को कोविड-19 को मद्देनजर रखते हुए तैयारी करें। उन्होंने कंट्रोल रूम में 24 घंटे विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त होने वाली सूचनाओं को दर्ज करने तथा प्राप्त सूचना पर क्विक रिस्पांस करने और उसका शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को आगामी समय में निर्वाचन के कार्यों के संपादन की भी तैयारी करनी होगी। इसको देखते हुए सभी विभाग अपने कार्यों की प्रकृति को और अधिक व्यवस्थित करें ताकि कोविड़ को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन कार्यों को भी बेहतर तरीके से संपादित किया जा सके।

इस दौरान आयुक्त के साथ निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी देहरादून के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गिरीश गुणवंत, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन ढोभाल, विभिन्न क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी, स्टेनो आयुक्त गढ़वाल मंडल दिनेश चंद्र पंत, सीपीओ जिलाधिकारी देहरादून वीरेंद्र सिंह के साथ ही कलेक्ट्रेट के उच्चस्थ _अधिनस्थ कर्मचारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles