राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग ने बाजार का समय 2 बजे करने पर सवाल खड़े किए

राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग ने बाजार का समय 2 बजे करने पर सवाल खड़े किए
Spread the love

विकासनगर।राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग ने बाजार का समय 2 बजे तक रखने पर सरकार से सवाल खड़े किए।साथ ही भास्कर चुग ने बाजार का समय शाम के 5बजे तक करने की मांग करने वाले व्यापारियों से भी सवाल पूछा कि उनकी 5 बजे तक की बाजार खोलने की मांग का औचित्य क्या है।
कांग्रेस नेता भास्कर चुग का कहना है कि ना तो सरकार और ना ही बाजार का समय 5बजे तक करने की मांग करने वाले व्यापारी बंधु छोटे गरीब ठेली वालों और छोटे दुकानदारों के बारे में सोच रहे हैं।

पिछले वर्ष के लॉकडाउन से बर्बाद हुए यह छोटा मोटा काम करने वाले फल वाले रेहड़ी वाले फास्ट फूड का काम करने वाले टेलर नई आदि लोग अभी तक ना तो अपने बिजली के बिल पे करने की हालत में आ पाए हैं ना ही उनकी हालत ऐसी है कि वह अपने बच्चों की फीस दे पाए पानी के बिल दे पाए नगरपालिका के हाउस टैक्स को दे पाए लोन की किस्त उतार पाएं ।सरकार की बेसिर पैर की नीतियों की वजह से आज छोटे वर्ग का प्रत्येक व्यक्ति बर्बादी के कगार पर खड़ा है और ऐसे में बाजार का समय कम करने से उसका हाल बहुत बुरा हो गया है । फास्ट फूड का चाट टिक्की आदि का काम करने वालों का काम शाम को 5 बजे के बाद ही चल पाता है ऐसे में 2 और 5 बजे बाजार बंद करने से यह लोग पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे । राहुल प्रियंका गांधी सेना ऐसे लोगों के हित में सरकार से भी मांग करती है और व्यापारियों से भी मांग करती है कि वह सिर्फ अपने बारे में ना सोच कर इन गरीबों के बारे में भी सोच लें जिनके बच्चों के लिए दूध तक का इंतजाम करना इनके लिए मुश्किल हो गया है।

देवभूमि खबर

Related articles