कांग्रेस ने सीईओ से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरान्त लिये गये निर्णयों को निरस्त करवाये जाने का किया अनुरोध
देहरादून ।उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश महासचिव संगठन श्री मथुरा दत्त जोशी के नेतृत्व में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन प्रेषित करते हुए राज्य सरकार द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरान्त लिये गये निर्णयों को निरस्त करवाये जाने का अनुरोध किया।



