श्री लक्ष्मण एनक्लेव दिल्ली फार्म हर्रावाला की नई कार्यकारिणी घोषित

श्री लक्ष्मण एनक्लेव दिल्ली फार्म हर्रावाला की नई कार्यकारिणी घोषित
Spread the love

देहरादून।श्री लक्ष्मण एनक्लेव दिल्ली फार्म हर्रावाला कार्यकारिणी समिति के पंचवर्षीर्य चुनाव में सर्वसम्मति से कैप्टन रि० श्री बीएस नेगी अध्यक्ष, श्री पुष्कर सिंह रावत ,उपाध्यक्ष श्री थपलियाल सचिव पद के लिए श्री राजेंद्र भंडारी कोषाध्यक्ष चुने गए।

आज श्री लक्ष्मण एनक्लेव दिल्ली फार्म हर्रावाला कार्यकारिणी समिति के पंचवर्षीर्य चुनाव श्री श्रीकृष्ण थपलियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुए जिसमे अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाअध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ।अध्यक्ष पद के लिए सर्व सहमति से पूर्व एवं निवर्तमान अध्यक्ष कैप्टन रि० श्री बीएस नेगी , उपाध्यक्ष पद के लिए श्री श्री पुष्कर सिंह रावत सचिव पद के लिए श्री थपलियाल , कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री राजेंद्र भंडारी को समिति के सभी सदस्यों ने सहर्ष नियुक्त किया! इसके साथ-साथ संयोजक मंडल में शिक्षाविद श्री गौड़ व पुर्व अध्यक्ष श्री उनियाल ने समिति का आभार प्रकट करते हुए समिति की कार्यों की वृत्तांत चर्चा कर पूर्व समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया , उनके द्वारा किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई कई सदस्यों ने अपने-अपने मत रखें एवं समिति के सफल संचालन के लिए अपने अपने सुझाव दिए तत्पश्चात समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष के उद्धवोधन के साथ बैठक की समाप्ति की घोषणा की गई ।

इस अवसर पर सदस्य महेश रावत ,कस्तूरी , सुभाष रतूड़ी और अन्य लोग भी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles