HTML tutorial
HTML tutorial

कितने मरे ये गिनना हमारा काम नहीं, जो करना था वो हमने सफलतापूर्वक किया: वायुसेना प्रमख

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बार पहली बार वायु सेना प्रमुख बी.एस धनोआ ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कई सवालों का जवाब देते हुआ कहा कि अभी ऑपरेशन खत्म नहीं हुआ है।

एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हमने एयर स्ट्राइक में टारगेट को हिट किया। बालाकोट हवाई हमले में हताहत हुए आतंकियों की संख्या की जानकारी सरकार देगी। लक्ष्य के बारे में विदेश सचिव ने अपने बयान में विस्तार से बताया था… अगर हम किसी लक्ष्य पर निशाना साधने की योजना बनाते हैं, तो हम उसे निशाना बनाते हैं, वरना क्यों उन्होंने (पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने) जवाब दिया होता… अगर हमने जंगल में बम गिराए होते, तो वह क्यों जवाब देते…?

कितने आतंकी मरे इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि लाशें गिनना हमारा काम नहीं है, हमें जो करना था वो हमने सफलतापूर्वक किया। पाकिस्तान के एफ 16 को गिराने वाले मिग 21के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के एफ 16 लड़ाकू विमान का मुकाबला करने के लिए इस्तेमाल किया गया मिग 21 आधुनिक हथियार प्रणाली वाला उन्नत विमान था और हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और बेहतर हथियार सिस्टम हैं।

देवभूमि खबर