बॉर्डर एरिया में इन्टरनेट कनेक्टिविटी के सुदृढ़ीकरण के लिये प्रोजेक्ट बनाया जाएगा

बॉर्डर एरिया में इन्टरनेट कनेक्टिविटी के सुदृढ़ीकरण के लिये प्रोजेक्ट बनाया जाएगा
Spread the love

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद से भेंट की। इस दौरान चारधाम क्षेत्र की डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने पर सहमति के साथ ही निर्णय लिया गया कि बॉर्डर एरिया में इन्टरनेट कनेक्टिविटी के सुदृढ़ीकरण के लिये प्रोजेक्ट बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में इंडिया एंटरप्राइज आर्किटेक्चर परियोजना शीर्ष प्राथमिकता से लागू करने का अनुरोध किया और सैद्धांतिक रूप से स्वीकृत भारत नेट फेज-2 परियोजना का प्रशासनिक एवं वित्तीय अनुमोदन शीघ्र करने का भी आग्रह किया। उत्तराखंड की कठिन भौगोलिक, महत्वपूर्ण सामरिक स्थिति और आपदा के प्रति संवेदनशीलता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतनेट परियोजना की स्टेट-लेड माॅडल में समयबद्धता के साथ क्रियान्वित होना बहुत जरूरी है। परियोजना में अनावश्यक विलम्ब न हो। इसके लिए प्रशासनिक एंव वित्तीय अनुमोदन जल्द से जल्द दिया जाए।

देवभूमि खबर

Related articles