केंद्र व राज्य भाजपा सरकार दलित हितैषी : मकवाना
देहरादून।भाजपा महानगर देहरादून कार्यालय पर आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद बोलते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य , NHPC ऊर्जा मंत्रालय भारत के पूर्व निदेशक ,सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड के पूर्व चेयरमैन एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि आजादी के बाद देश में अनेकों राजनीतिक दलों की केंद्र एवं प्रदेश में सरकार गठित हुई किंतु अनुसूचित जाति की दशा दिशा , सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, राजनीतिक स्थिति मैं अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया इसका स्पष्ट कारण है कि देश में लगभग 6 दशक तब कांग्रेस का शासन काल रहा जो दलितों को मात्र वोट बैंक समझती रही इसीलिए दलित समाज का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया कांग्रेस संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भी वह सम्मान नहीं दे पाई जो भारतीय जनता पार्टी शासन काल विशेषकर मोदी सरकार में दिया गया बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी को उनकी विद्वता को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों की इच्छा थी कि वो देश की पार्लियामेंट में पहुंचे किंतु कांग्रेस ने उनके विरूद्ध कैंडिडेट उतार कर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी, जो बाद में भी सही सिद्ध हुई बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से जुड़े हुए किसी भी स्थल को स्मारक के रूप में विकसित नहीं किया गया बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से भी सम्मानित नहीं किया गया संयुक्त मोर्चा की सरकार द्वारा जिसमें भारतीय जनता पार्टी भी सम्मिलित थी तब बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को 1990 में भारत रत्न से संयुक्त मोर्चे की सरकार द्वारा सम्मानित किया गया भाजपा सरकार द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जन्मभूमि महू मध्यप्रदेश में स्मारक बनाया गया शिक्षा भूमि लंदन को भी महाराष्ट्र कि पूर्व भाजपा सरकार द्वारा गृह करके स्मारक बनाया संकल्प भूमि बड़ोदरा नागपुर की दीक्षाभूमि चैत्य भूमि एवं परिनिर्वाण भूमि 26 अलीपुर रोड नई दिल्ली संविधान इमारत का निर्माण करके पंच तीर्थ के रूप में विकसित करने का सराहनीय कार्य भाजपा मोदी सरकार द्वारा ही किया गया बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 125 वी जयंती को सरकारी स्तर पर मनाया जाना डाक टिकट व सिक्के जारी करना मोदी सरकार के बाबा साहब के सम्मान में किए महत्वपूर्ण कार्य रहे।
इससे पूर्व अटल सरकार द्वारा संसद भवन में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का तेल चित्र अन्य महापुरुषों की भांति लगवाया गया| रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनवाना , जम्मू कश्मीर में दलितों को धारा 370 35a समाप्त कर स्थाई निवास प्रमाण पत्र दिलवाना जैसे अनेकों कार्य भाजपा सरकार द्वारा किए गए जो पूर्व की 60 साल शासन करने वाली कांग्रेस सरकार भी कर सकती थी किंतु नहीं किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं कार्यकारी अध्यक्ष डॉ उदय पुंडीर ने कहा कि 6 भाषाओं और 4 पीएचडी किए हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अपनी समकालीन नेताओं से बहुत आगे थे उनकी दूरदृष्टि का लाभ भारत को मिला।
कार्यक्रम में महानगर महामंत्री रतन चौहान , सतेंद्र नेगी, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग भाटिया, सह प्रभारी श्यामसुंदर चौहान , अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष धर्मपाल घघट , महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट ,अनिका खेत्री, अनिल कुमार, हरबंस लाल, मदन बाल्मीकि ,मनीष शैली ,विनोद कुमार, सुमन ,नैना, मुनिया पाल सहित भाजपा के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

