कोरोना काल में जिन लोगो का देहान्त हुआ उन सभी की आत्मा शांति हेतु शांति पाठ और यज्ञ
आज दिनांक 20-जून को उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच द्बारा पूर्व में वर्चुअल बैठक में घोषित कार्यकम के अनुसार सुबह 11-बजे शहीद स्मारक में एक बैठक आहूत की गई जबकि बैठक के उपरान्त ईस्ट देव सेवा समिति के सहयोग से आचार्य श्रीत सुन्दरियाल व पंडित राजदीप भट्ट द्बारा कोरोना काल में जिन लोगो का देहान्त हुआ उन सभी की आत्मा शांति हेतु शांति पाठ और यज्ञ किया गया। आज की बैठक में राज्य आन्दोलनकारियो की मांगो को लेकर सरकार की सुस्ती पर गहरा रोष व्यक्त किया। बैठक में बैठक की अध्यक्षता जगमोहन सिंह नेगी द्बारा की गई जबकि संचालन उपाध्यक्ष पूर्ण सिंह लिंगवाल द्बारा किया गया।
आज भविष्य की रणनीति के तहत जगमोहन सिंह नेगी व वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षो से सरकार की अनदेखी अब राज्य आन्दोलनकारियो के सब्र से बाहर हो गई और वर्तमान मुख्यमंत्री द्बारा अप्रैल माह में राज्य आन्दोलनकारियो के मसले हल करने का आश्वासन दिया गया था परन्तु परिणाम शून्य है़ पूर्ण सिंह लिंगवाल व विक्रम भण्डारी ने कहा कि अब अगली रणनीति में सरकार को झुकना ही होगा अन्यथा सरकार को मुह की खानी पड़ेगी।
यमकेश्वर से प्रदीप कुकरेती ने अपने बयान जारी करते हुए कहा कि हमे माननीय मुख्यमंत्री तीरथ जी बहुत उम्मीद थी क्योंकि वर्ष 2011 में शासनादेशों के साथ कई मांगो को पूर्ण करने में बड़ी भूमिका निभाई थी परन्तु अभी तक तो त्रिवेन्द्र सरकार वाली ही कार्यशैली दिखाई दे रही है़। सुनील ध्यानी व राधा तिवारी ने कहा कि पिछले 06-वर्षो से राजभवन में राज्य आन्दोलनकारियो का एक्ट मृत पड़ा है़ कोई संज्ञान लेने वाला नही है़ यह राज्य आन्दोलनकारियो के साथ धोखा और अन्याय है़।
बैठक के अन्त में सभी की सहमति से निर्णय लिया गया कि आगामी 14-जुलाई को राजभवन मार्च किया जाऐगा। यदि सरकार द्बारा कोई सकरात्मक कदम ना उठाया तो 08 अगस्त को मुख्यमन्त्री आवास का घिराव किया जाऐगा। जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि आगामी 04-जुलाई को मार्च /कूच को लेकर तैयारी बैठक की जायेगी।
बैठक के उपरान्त ईस्ट देव सेवा समिति के आचार्य श्रीत सुन्दरियाल के तत्वाधान में पंडित मधुसूदन जुयाल , ने कोरोना काल में दिवंगत हुए आत्माओ की शांति हेतु शांति पाठ के साथ यज्ञ किया गया। बैठक के अन्त दो मिनट का मौन किया गया।
बैठक में मुख्यतः जगमोहन सिंह नेगी , वेद प्रकाश शर्मा , रुकम पोखरियाल , विक्रम भण्डारी , वेदा कोठारी , आचार्य श्रीत सुन्दरियाल , सतेन्द्र नोगाई , सुमन भण्डारी , राजेश पान्थरी , कलम सिंह गुंसाई , विनोद असवाल, प्रभात डण्डरियाल पंडित मधुसूदन जुयाल , चन्द्र किरण राणा , पुष्पलता अरुणा थपलियाल , राधा तिवारी , मोनिका लखेड़ा , नरेन्द्र नौटियाल, सुमित थापा बंटी आदि

