दून पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मदद के लिए प्लाज्मा दान किये जाने की विधिवत शुरुआत
देहरादून।कोरोना पीडितों के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के द्वारा प्लाज्मा डोनेट किये जाने की पहल पर पुलिस फ्रन्ट लाईन में कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मदद के लिए प्लाज्मा दान किये जाने किये जाने के सम्बन्ध में आज पुलिस लाईन देहरादून से स्वयं विधिवत शुरुआत की गयी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ,श्री प्रकाश चन्द्र, नोडल अधिकारी कोविड-19, देहरादून, श्री शेखर चन्द्र सुयाल, सहायक नोडल अधिकारी कोविड-19 देहरादून, श्री अनुज कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर, श्री उमेश पाल सिंह रावत, क्षेत्राधिकारी यातायात, श्रीमती जूही मनराल, क्षेत्राधिकारी डालनवाला, सुश्री पल्लवी त्यागी, क्षेत्राधिकारी नेहरु कॉलोनी समेत 34 अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कर्माचारियों को अपने रक्त सैम्पल परीक्षण हेतु दिये गये जिन्हे परीक्षण हेतु लैब भेजा गया है परीक्षण रिपोर्ट आने के उपरान्त उक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा प्लाज्मा दिया जायेगा ।
अधिकारियों ने कहा कि उक्त अभियान लगातार जारी रहेगा देहरादून पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी जो स्वेच्छा से अपना प्लाज्मा डोनेट करना चाहते हैं पुलिस लाईन देहरादून में अपना सैम्पल देकर किसी संक्रमित व्यक्ति को जीवन दान देने में अपना योगदान दे सकते हैं

