राज्य आंदोलनकारी मंच ने गैरजिम्मेदार एनटीपीसी कें खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही क़ी मांग क़ी

राज्य आंदोलनकारी मंच ने गैरजिम्मेदार एनटीपीसी कें खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही क़ी मांग क़ी
Spread the love

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने मुख्यमंत्री से चमोली में ग्लेशियर से हुई घटना में मारे गए लोगों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर एनटीपीसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की।

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच की ओर से मुख्यमन्त्री से अपील क़ी गई है कि गत 07-फरवरी को चमोली जिले मे ग्लेशियर से हुई घटना मे कई लोग काल कें गाल मे समा गये और अभी तक गैर जिम्मेदार कम्पनी एनटीपीसी कें खिलाफ तुरन्त मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही क़ी मांग क़ी गई।

राज्य आंदोलनकारी मंच द्बारा ई मेल कर मुख्यमन्त्री जी को एनटीपीसी पर कार्यवाही हेतु ज्ञापन प्रेषित किया गया।

राज्य आंदोलनकारी मंच  ने कहा कि हालातो को देखते हुए इस आधूनिक युग मे भी हम घिसी पिटी तकनीक क़ा ही इस्तेमाल करते रहे। एनटीपीसी क़ी कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी एवं सलाहकार ओमी उनियाल ने कहा कि कोई भी एडवास अलार्म सिस्टम और ना ही आपात काल हेतु आधूनिक तकनीक कें यंत्र कें साथ जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे। आंदोलनकारी मंच कें प्रदेश महासचिव रामलाल खंडूड़ी व जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कम्पनी से तुरन्त अधिकतम मुआवजा देकर पीड़ित परिजनो कें परिवार कें सदस्यों को रोजगार मुहैया कराने की बात कही।

मंच ने कहा कि मुख्यमन्त्री लगातार स्वंय मौके गये परन्तु भविष्य मे इस तरह क़ी आपदा से निपटने हेतु प्रत्येक जिले मे और विशेषकर पॉवर प्रोजक्ट व सवेदनशील जगहों पर हमारी एसडीएरएफ टीम कें पास नई तकनीकी यंत्र व उपकरणो कें साथ तैनात हो ताकि हर बार दिल्ली कें भरोसे इंतजार ना किया जाय।

देवभूमि खबर

Related articles