गायों में फैली लम्पी स्किन डिजीज से प्रभावित निराश्रित गौवंश के उपचार हेतु पृथक से अस्थाई शेल्टर की व्यवस्था करें: अंथवाल

गायों में फैली लम्पी स्किन डिजीज से प्रभावित निराश्रित गौवंश के उपचार हेतु पृथक से अस्थाई शेल्टर की व्यवस्था करें: अंथवाल
Spread the love

देहरादून । उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र अंथवाल ने समस्त जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर राज्य में गायों में फैली लम्पी स्किन डिजीज से प्रभावित निराश्रित गौवंश के उपचार एवं गौवंश हेतु पृथक से अस्थाई शेल्टर की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए ।

उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के अधिकांश जनपदों में गायों में लम्पी स्किन रोग बहुत तेजी से फैल रहा है तथा इस बीमारी से अब तक हजारों गौवंश की मृत्यु हो चुकी है । चूंकि पालतू गौवंश के अतिरिक्त सड़कों पर भी बड़ी संख्या में निराश्रित गौवंश विचरण करता है ।जिनमें भी उक्त बीमारी के लक्षणों की पुष्टि होने की सूचना प्राप्त हो रही है । क्योंकि ये गौवंश एक साथ समूह में विचरण करते हैं , जिससे इस बीमारी के तेजी से अन्य में फैलने की सम्भावना होती है । ऐसी स्थिति में सर्वप्रथम ऐसे गौवंश ,जिनमें उक्त बीमारी के लक्षण पाये जा रहे हैं ।उनके उपचार के साथ – साथ इनके Shelter की भी पृथक से व्यवस्था होनी चाहिए ताकि ये बीमारी अन्य में न फैले । उन्होने कहा कि किन्तु अभी तक किसी भी नगर निगम / नगर पालिका परिषद / नगर पंचायत द्वारा ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है । तत्क्रम में आपसे अपेक्षा है कि आप अपने – अपने जनपदों में सड़को पर घूमने वाले निराश्रित गौवंश में लम्पी स्किन डिजीज जैसे लक्षण दिखायी देने पर पशुपालन विभाग के माध्यम से उनके उपचार की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करायें तथा साथ ही संबंधित नगर निकायों ( नगर निगम , नगर पालिका परिषद , नगर / जिला पंचायत ) स्तर पर स्वस्थ एवं बीमार इन निराश्रित गौवंश को आश्रय दिए जाने हेतु पृथक से अस्थाई शेल्टर बनाकर उनके उचित भरण – पोषण / दवाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायें , ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके । उक्त कार्य में पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को भी सहयोग करने हेतु निर्देशित करने का कष्ट करें ।

देवभूमि खबर

Related articles