गुजरात चुनाव में बीजेपी जीतेगी 150 सीटें:रामविलास

गुजरात चुनाव में बीजेपी जीतेगी 150 सीटें:रामविलास
Spread the love

केंद्रीय मंत्री और लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने नरेंद्र मोदी सरकार की बढ़ती लोकप्रियता और आर्थिक नीति की जबरदस्त तारीफ की है. पासवान ने कहा शायद ही कोई ऐसी सरकार हो जिसने 3 साल बाद भी अपनी लोकप्रियता ना सिर्फ बरकरार रखा बल्कि और ज्यादा बढ़ा दी.
रामविलास ने कहा कि 2014 के बनिस्पत आज देश की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है और यह मोदी जी की देन है. ना सिर्फ भारत बल्कि समूचे दुनिया में मोदी सरकार का जलवा है. गुजरात चुनाव के मसले पर रामविलास ने कहा कि वहां बीजेपी से कोई कांटेस्ट नहीं है.
बीजेपी 150 से ज्यादा सीटें लाएगी. रामविलास ने ये भी एलान किया कि गुजरात में लोजपा अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी बल्कि बीजेपी को सपोर्ट करेगी. लोजपा सांसद ने इसके बाद नीतीश कुमार के निजी क्षेत्र में आरक्षण दिए जाने की बात पर उनकी तारीफ की कहा लोजपा उनके फैसले का स्वागत करती है हम भी चाहते हैं कि निजी क्षेत्रों में भी आरक्षण हो.
रामविलास पासवान ने शरद यादव और लालू पर तंज कसते हुए कहा कि पहले शरद जी और लालू जी अपने अस्त्तित्व की चिंता क क्योंकि उनके लिये चुनाव लड़ना अभी दूर की बात है.

देवभूमि खबर

Related articles