गैर अनुभवहीन सरकार के फरमानी फैसले : मोर्चा

देहरादून- जनसंघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जी0एम0 वी0 एन0 के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में गैर अनुभवी सरकार ने 23 जनवरी 2019 को एक फरमान जारी करते हुए राज्य सरकार के निगमों/प्राधिकरणों/परिषदों एवं सरकार के स्वामित्व वाले आवासों का किराया बढ़ाकर चार गुना बढाये जाने का आदेश जारी कर दिया, लेकिन अगले माह 15 फरवरी 2019 में मात्र 20-22 दिन में उक्त किराया घटाकर चार गुना के स्थान पर दो गुना कर दिया गया, होना तो ये चाहिए था कि 20-30 फीसदी किराया बढ़ाया जाता, लेकिन अचानक इतनी वृद्वि तुगलकी फरमान भर है।
मोर्चा ने हैरानी जतायी कि आखिर तुगलकी फरमान जारी करते समय सरकार का विवेक शून्य क्यों हो जाता है ! क्यों सरकार पहले होम वर्क नहीं करती!
पूर्व में भी कई छोटे-छोटे मामलों में सुबह आदेश जारी किया गया तथा शाम को ही उक्त आदेश को निरस्त कर दिया गया।
नेगी ने कहा कि कर्मचारियों के आवासों का किराया एकाएक बढ़ाया जाना फिर उसको घटाकर आधा करना, सरकार की अनुभवहीनता को दर्शाता है।
