ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से कोठियाड़ा नहर को चालू करने की मांग की

ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से कोठियाड़ा नहर को चालू करने की मांग की
Spread the love

टिहरी।जनपद के घनसाली ब्लॉक् के सुनारगावँ सहित कई गांवों के ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता सिंचाई टिहरी को पत्र भेजकर बंद पड़ी कोठियारा नहर को चालू करने की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि बिगत छः महीने से कोठियाड़ा नहर में पानी नही है ।उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने 3200 अखरोट एवं 800 अन्य फलों का रोपण किया है।नहर में पानी न होने के कारण फलदार वृक्षों के साथ सुनारगावँ ,कैमरासौड़,मयकोट, राजगावँ, कोठियाडा सहित कई गांवों की खेती सूखने के कगार पर है।

ग्रामवासियों ने कहा की उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को पत्र भेजकर समस्या से अवगत करा दिया है। यदि विभाग नहर को तुरंत चालू नही करती है तो ग्रामवासी भूख हड़ताल पर बैठने को विवश होंगे।

ज्ञापन देने वालों में सुंदर सिंह नेगी,कर्ण सिंह नेगी,कीर्ति सिंह नेगी,बलदेव सिंह नेगी,भरत सिंह बिष्ट,त्रिलोक सिंह बिष्ट, सुंदर सिंह गुसाईं,बलबीर सिंह नेगी,जीतराम प्रसाद रतूड़ी,जसबीर सिंह नेगी,विनोद सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह आदि थे।

देवभूमि खबर

Related articles