चमोली पुलिस ने जनपद के विभिन्न गाँवों में जाकर आयोजित ग्राम चौपाल,दी महत्वपूर्ण जानकारी
चमोली।जनपद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन औऱ क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में जनपद के गांवों में ग्राम चौपाल कार्यक्रमों का आयोजन किया जब्रह है।इसके तहत आज जनपद पुलिस द्वारा ग्राम- रैतोली, ग्राम- गाँवली,चौकी लँगासू,ग्राम- सिरौली/मंडल,कस्बा पांडुकेश्वर,तपोवन, ग्राम पनती, ग्राम सलना आदि गाँवों में पुलिस चौपाल का आयोजन कर ग्रामवासियों को कोरोना संक्रमण से बचने हेतु कोरोना अनुरूप व्यवहारों का पालन करने (सामाजिक दूरी अपनाने, मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने) संबंधी नियमों की जानकारी दी ।
इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढाओ,कन्या भ्रूण हत्या, सोशल मीडिया फ्रॉड,एटीएम फ्रॉड,साईबर अपराध, ऑनलाइन ठगी से सम्बन्धित जानकारी एवं सुझाव, नशे के दुष्प्रभाव एवं नशे से दूर रहने ,घरेलू हिंसा, यातायात नियमों का पालन,महिला एवं बच्चों के विरुद्ध लैगिंग अपराध,मानव तस्करी आदि महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया । पुलिस ने उपस्थित सभी ग्रामवासियों को जागरूकता पम्पलेट एवं मास्क वितरित किये गए।
पुलिस चौपाल में उक्त सभी गांवों के ग्रामीणों द्वारा भारी संख्या एवं उत्साह के साथ प्रतिभाग किया सभी के द्वारा कोरोना नियमों के तहत सामाजिक दूरी का पालन किया गया व मास्क पहने गये।

