वीरेंद्र सिंह बने राहुल प्रियंका गाँधी सेना के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी
विकासनगर। राहुल प्रियंका गांधी सेना ने कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी के पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा। प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल ने उनको नियुक्ति प्रदान की।
मूल रूप से चकराता और वर्तमान में विकासनगर के निवासी अब तक पछवा दून जिला महासचिव के पद पर रहकर कार्य कर रहे वीरेंद्र सिंह सोशल मीडिया पर कांग्रेस के पक्ष में मजबूत माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिसकी तारीफ उत्तराखंड के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी की जा रही है। इसी के दृष्टिगत वीरेंद्र सिंह को आज प्रदेश अध्यक्ष राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस मदनलाल ने सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी और उनसे आशा व्यक्त की कि अब वह अपना कार्य और बेहतर तरीके से सोशल मीडिया पर करेंगे।
वीरेंद्र सिंह की नियुक्ति पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश महामंत्री संगठन भास्कर चुग, प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग दीपक राही, प्रदेश उपाध्यक्ष तौफीक खान, प्रदेश सचिव अनीता वर्मा, प्रदेश सचिव सईद अहमद जमाल, पछवा दून जिला अध्यक्ष शुभम भटनागर, विकास नगर विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र मित्तल, विकासनगर शहर अध्यक्ष सोमदत्त जाटव, जिला सचिव सोनिया जीना, विधानसभा उपाध्यक्ष अफजल बैग, बबिता चौहान, सचिव सीमा देवी, सोशल मीडिया अध्यक्ष विधानसभा शाहनवा मिर्जा, मुस्कान, रियाज अहमद, सतपाल, जयपाल, इरशाद अहमद, अर्जुन सिंह, वीरेश चौहान, यश, गुलाब सिंह धीमान, विजय कुमार एडवोकेट सहित संगठन के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया व उनको बधाई दी।

