HTML tutorial
HTML tutorial

चारधाम यात्रा बन्दी आदेश का उल्लंघन करने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस की सख्त कार्यवाही

चारधाम यात्रा बन्दी आदेश का उल्लंघन करने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस की सख्त कार्यवाही
Spread the love

रुद्रप्रयाग।लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए आयुक्त गढ़वाल मण्डल द्वारा चारधाम यात्रा व श्री हेमकुण्ड साहिब यात्रा को 5 सितम्बर तक स्थगित किया गया है। आदेशों के अनुपालन में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस चौकी जवाड़ी बाईपास पर आने वाले यात्री वाहनों को वापस भेज रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में भी यात्रा बंदी आदेशों की अनदेखी कर कुछ ट्रांसपोर्टरों और ट्रैवल एजेंसियों द्वारा यात्रियों को ऋषिकेश-हरिद्वार से आगे लाकर उनकी जान जोखिम में डाली गई थी। इस बार आदेश की अवधि में यदि किसी ट्रांसपोर्टर या ट्रैवल एजेंसी द्वारा यात्रियों को जनपद रुद्रप्रयाग की सीमा में लाया गया तो उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति के साथ ही संबंधित वाहन चालकों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

जनपद पुलिस ने श्रद्धालुओं और आमजन से अपील की है कि वे बारिश के मौसम में अनावश्यक यात्रा करने से बचें और जहां पर हैं वहीं सुरक्षित रहें।

देवभूमि खबर

Related articles