चीला बैराज रेंज से शव रिकवर, अंकिता भंडारी के रूप में की गई पहचान

चीला बैराज रेंज से शव रिकवर, अंकिता भंडारी के रूप में की गई  पहचान
Spread the love

पौड़ी। विगत दिनों से चलाए जा रहे गहन सर्च ऑपरेशन के बाद आज प्रातः 8ः15 बजे चीला बैराज रेंज से एक शव रिकवर किया गया।  जिसकी अंकिता के परिजनों के समक्ष शिनाख्त कराई गई और उसकी पहचान अंकिता भंडारी के रूप में की गई।  

 जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने संबंधित अधिकारियों को शव के पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए हैं। जिस क्रम में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में  चिकित्सा टीम के द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।


    इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी यशवंत सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी  प्रमोद कुमार भी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles