प्रभारी मंत्री चुफाल ने पौड़ी में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या हल करने,वनाग्नि को नियंत्रण करने के दिये निर्देश
पौड़ी। पेयजल, वर्षा जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण, जनसंख्या एवं जनपद पौड़ी प्रभारी मंत्री विशन सिह चुफाल ने आज विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होने गत वित्तीय वर्ष 2020-21 की जिला योजना के कार्य प्रगति एवं पेयजल व जल जीवन मिशन की समीक्षा की। उन्होने जनपद के विकास खण्डोें के चिन्हित क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविर लगाने के निर्देश दिये। साथ ही इस वर्ष कम वर्षा होने के कारण आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी ली। वनाग्नि को नियंत्रण में जन सहयोग लेने को कहा। जबकि उन्होने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाना आपकी एवं हमारी जवाबदेही है। सभी को जन सहभागिता के रूप में कार्य करने को कहा।
प्रभारी मंत्री श्री चुफाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डा0 विजय कुमार जोगदण्डे ने अवगत कराया कि गत वित्तीय वर्ष 2020-21 की जिला योजना में शासन से अवमुक्त धनराशि 7986 लाख के सापेक्ष समस्त विभागों को आबंटित धनराशि का शत प्रतिशत खर्चा किया गया। वहीं जिलाधिकारी के दिशा निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने प्रोजेक्टर के माध्यम से क्रम वार विभागों को आबंटित धनराशि के सापेक्ष कार्य प्रगति की जानकारी दी। उन्होने जनपद में जिला योजना के तहत की गई अभिनव कार्यो से भी मा0 मंत्री का ध्यान आकर्षित किया। उन्होने बासा होम स्टे, कण्डोलिया थीम पार्क, कुकुट पालन, मत्स्य पालन, बागवानी, न्यूट्री गार्डन, पाॅलीहाउस सहित जनपद किये गये अन्य अभिनव कार्य की जानकारी दी। वहीं उन्होने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत जनपद में की गई अभिनव कार्य घौर की पहिचाण, नौनी कु नौ, से अवगत कराया। जिस पर मा0 मंत्री ने उक्त कार्य की सराहना की।
पेयजल विभाग के बैठक के दौरान मा0 मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले दो माह में पेयजल किल्लत की समस्या को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी ली। जिस पर रेखीय विभाग के अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद के 86 बस्ती में पेयजल की समस्या को लेकर आने वाले समय के लिए चिन्हित किया गया है। उन क्षेत्रों में टंकी आदि बनाये गये है, पेयजल की समस्या आने पर टैंकरों उक्त टंकीयों में पानी आपूर्ति की जायेगी। साथ ही उक्त बस्ती के आस पास हेण्डपंप को भी दूरस्त किया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर समुचित कार्यो का प्लान बनाना सुनिश्चित करेंगे। कहा कि गत तीन वर्ष की आंकडा संकलित करें तथा टैंकरों आदि की टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण करें। जल जीवन मिशन के तहत उन्होने कार्य में तेजी लाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जबकि उन्होने वर्षा जल के संग्रहण को लेकर स्रोतों के निकट उपरी भू-भाग पर चाल खाल आदि के कार्य करें। जिससे स्रोत रिचार्ज होता रहे। वहीं हाल के दिनों में बढ़ते वनाग्नि की घटना को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी से अग्नि की रोकथाम को लेकर कार्यो की जानकारी ली। जिस पर प्रभागीय वनाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में 1252 फायर वाॅउचर तैनात है व 222 क्रूस्टेशन तथा 8 कंट्रोल रूम स्थापित किये गये है। जिस पर मा. मंत्री ने जिलाधिकारी को विकास खण्ड स्तर पर वनाग्नि की रोकथाम को लेकर कार्मिक एवं जनप्रतिनिधि से सहयोग लेने को कहा। वहीं सडक निर्माण कार्य में तेजी लाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही कहा कि सड़को के किनारे नाली बनाये जाये ताकि सड़कों का डामर लम्बे समय तक सुरक्षित बनी रहे। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक पौड़ी मुकेश सिह कोली ने किसान सम्मान निधि के लाभ में आ रही समस्या को निस्तारण करने की बात कही साथ ही ल्वाली के कार्यो में तेजी लाने तथा सड़क में अधिग्रहित भूमि की प्रभावित परिवार को 10 वर्षो से मुआवजा न मिलने की बात कही। जिस पर मां मंत्री ने लोनिवि के संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक के उपरान्त मंत्री श्री चुफाल ने कण्डोलिया थीम पार्क का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिलाध्यक्ष भाजपा संपत सिह रावत, नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, अपर जिलाधिकारी डा0 एस के बरनवाल, पीडी एस के राय, एसई पेयजल निगम सुरेश पाल, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश डीईएसटीओ संजय शर्मा, सीटीओ लखेन्द्र गौथियाल, सीएमओ मनोज शर्मा, सीएओ देवेन्द्र सिह, डीटीडीओ के एस नेगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनिता अरोडा, जिला पूर्ति अधिकारी के. एस. कोहली, इओ नगर पालिका प्रदीप बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य मौजूद थे।

