जनहित संस्था ने सादगी से मनाया स्थापना दिवस

जनहित संस्था ने सादगी से मनाया स्थापना दिवस
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में एक सामाजिक संगठन जनहित संस्था जो कि 2017 -2018 में पंजीकृत हो गयी थी। जिसका स्थापना दिवस यहाँ सादगी के साथ संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी व उनकी टीम ने सादगी ढंग से पूजा अर्चना कर अपने कार्यों का उल्लेख कराया। इस दौरान जनहित संस्था के महासचिव अशोक साह ने कहा नैनीताल में जनता की सुविधा के लिये जो माल रोड़ में ई रिक्शा चल रहा है। वह संस्था के द्वारा चल रहा है। उन्होंने कहा जनहित संस्था ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय में भी इस बाबत पत्र दिया गया था जिसमें न्यायालय ने हामी भर दी जिसका जनहित संस्था ने आभार व्यक्त किया।

उधर दूसरी ओर समाजिक कार्यकता नजर अली ने कहा वह झील में डूबे हुए लाश को निकालते हैं। साथ ही अस्पताल में भी रोगियों की मदद करते हैं। उन्होंने कहा जनहित संस्था को सामाजिक कार्य के अलावा अन्य कार्यो में भी हिस्सा लेना चाहिए।जनहित संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने कहा उनकी संस्था समाजिक कार्यो के साथ साथ आम जनमानस की समस्याओं के निराकरण के लिये हमेशा आगे आयी है। पानी के बड़ते बिलों, विधुत समस्या, सिविर की समस्या आदि समस्याओं को सुलझाने के लिये अधिकारी वर्ग से मिलकर निजात दिलाने का कार्य करती आ रही है। कोरोना काल मे भी जनहित संस्था ने जरूरत मन्द लोगों की निशुल्क सेवा की ओर समान आदि दिया। उन्होंने कहा अभी कई काम करने हैं जो जनमानस से जुड़े हुए हैं।

देवभूमि खबर

Related articles