HTML tutorial
HTML tutorial

पुलिस उत्पीड़न के शिकार व्यक्ति को हो जानकारी ,पुलिस शिकायत प्राधिकरण कार्रवाई का प्रचार-प्रसार करे : रघुनाथ सिंह नेगी

पुलिस उत्पीड़न के शिकार व्यक्ति को हो जानकारी ,पुलिस शिकायत प्राधिकरण कार्रवाई का प्रचार-प्रसार करे : रघुनाथ सिंह नेगी
Spread the love

#पुलिस उत्पीड़न का शिकार व्यक्ति होंगे जागरूक। #पुलिस की निरंकुशता पर भी लगेगी लगाम।#जानकारी के अभाव एवं खौफ से बेगुनाह नहीं कर पाता शिकायत ।

विकासनगर।जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बताया कि मोर्चा द्वारा राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण के अध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर प्राधिकरण स्तर से पुलिस शिकायतों से संबंधित मामलों पर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हुई कार्रवाई/ व्यक्तिगत पेशी का समाचार पत्रों में व्यापक प्रचार- प्रसार करने का आग्रह किया गया, जिससे पुलिस उत्पीड़न के शिकार व्यक्ति अधिक से अधिक संख्या में अपनी पीड़ा/ शिकायत प्राधिकरण के समक्ष रख सकें ।वैसे राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण अपर पुलिस अधीक्षक से लेकर ऊपर के मामले तथा जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण इससे नीचे के पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत सुनता है।

नेगी ने कहा कि अधिकांश मामलों में बेगुनाह आमजन पुलिस के खौफ एवं जानकारी के अभाव में अपनी शिकायत दर्ज नहीं करा पाता, जिस कारण पुलिस निरंकुश होकर कार्य करती है तथा कुछ अति उत्साही अधिकारी पद के मद में चूर होकर अति पर उतारू हो जाते हैं ।पुलिस के खिलाफ शिकायतों पर हुई कार्रवाई एवं पुलिस अधिकारियों की व्यक्तिगत पेशी के व्यापक प्रचार-प्रसार से आमजन को ताकत मिलेगी तथा वह अपनी बात प्राधिकरण के समक्ष मजबूती से रख सकेगा ।

देवभूमि खबर

Related articles