HTML tutorial
HTML tutorial

आंदोलनकारी चिन्हिकरण प्रक्रिया मानकों में ढील के साथ पुनः प्रारंभ करे सरकार :रघुनाथ सिंह नेगी

आंदोलनकारी चिन्हिकरण प्रक्रिया मानकों में ढील के साथ पुनः प्रारंभ करे सरकार :रघुनाथ सिंह नेगी
Spread the love

#सरकार द्वारा दिसंबर 2017 में बंद कर दी गई थी चिन्हिकरण प्रक्रिया ।#हजारों आंदोलनकारी आज भी चिन्हित होने से वंचित। #पुष्ट दस्तावेजों के अभाव में नहीं हो पाया चिन्हिकरण ।

विकासनगर।जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में आज भी हजारों आंदोलनकारी चिन्हित होने से वंचित हैं, जिसका मुख्य कारण पुष्ट दस्तावेजों का अभाव है। कई वंचित आंदोलनकारियों ने दिन- रात एक कर आंदोलन में प्रतिभाग किया था तथा गिरफ्तारियां भी दी थी, जिनको गिरफ्तारी के पश्चात शाम को रिहा कर दिया गया था, लेकिन उनके पास इसका कोई प्रमाण नहीं है।

नेगी ने कहा कि सरकार द्वारा पूर्व में 31/12/17 तक चिन्हिकरण करने के आदेश पारित किए गए थे, लेकिन उसके बाद आज तक कोई प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई ।मोर्चा शीघ्र ही वंचित आंदोलनकारियों के पुनः चिन्हिकरण एवं मानकों में ढील को लेकर आंदोलन करेगा ।

पत्रकार वार्ता में- मोर्चा महासचिव आकाश पंवार व ओपी राणा थे।

देवभूमि खबर

Related articles