जिलाधिकारी अपने-अपने जनपदों में सेनेटाईजेशन का कार्य नियमित रूप से करें

Spread the love

रूद्रपुर। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से  जिलाधिकारियों के साथ डेंगू एवं कोविंड-19 के रोकथाम एवं बेहतर उपचार हेतु जनपदों में की गयी व्यवस्थाओं आदि की समीक्षा की। वीसी के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि सभी जिलाधिकारियों एवं उनकी टीम ने अपने-अपने जनदों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जो बेहतर काम किया है वह सराहनीय है। जिसके अब बेहतर परिणाम दिख रहें हैं।
       उन्होंने कहा कि जिस सावधानी एवं सजकता से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अपने दायित्वों का निवर्हन किया हैं इसी प्रकार डेंगू की रोकथाम के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने जनपदों में सजकता से कार्य करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए आम जनमानस को भी डेंगू के प्रभाव को रोकने के लिए जागरूक करें। उन्होने कहा जागरूकता से ही नियंत्रण पाया जा सकता हैं। उन्होंने सभी अधिकारियो को निर्देश दियें  कि वे अपने-अपने जनपदों में सेनेटाईजेशन का कार्य नियमित रूप से करें। उन्होने कहा कि सब्जी मंडियों में लोगो की अत्यधिक भीड हो रही हैं जिससे की संक्रमण न फैले इसके लिए सोशल डिस्टेसिंग का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय, तथा किसी भी तरह से सब्जी मंडियों में अत्यधिक भीड-भाड न हो इसके लिए  पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कोरोना वायरस के बचाव के दृष्टिगत जनपदों द्वारा कियें जा रहें कार्यो एवं उनकी तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ इस लडाई में सभी लोग इसी प्रकार दृढ  इच्छाशक्ति के साथ कार्य करें जिसमें सोशल डिस्टेंिसंग, फेस कवर जैसे पहलुओं का कडाई से अनुपालन कराया जाय, साथ ही बाहर से आने वाले प्रवासियों को क्वारंटीन सेंटरों में बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जाय। उन्होने कहा कि क्वारंटीन सेंटरो में रह रहे लोगों का सर्विलांस टीम एवं आशा तथा आंगनबाडी कार्यकित्रों द्वारा करायी जाय, यदि किसी व्यक्ति में कोई लक्षण पायें जाते हैं, तो उसका तत्काल स्वास्थ परीक्षण कराते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी एक्टिव कांटैªक्ट ट्रैसिंग कराते हुए होम क्वारंटीन के नियमों का कडाई से अनुपालन करायें ताकि राज्य में  संक्रमण को प्रभावी रूप से रोका जा सकें। उन्होने जिलाधिकारियो को वर्तमान मानसून के दृष्टिगत अपने जनपदों में आपदा से संबंधित संपूर्ण तैयारियां पूर्व में ही कर लें।
                समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि  कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए जनपद में सभी तहसीलो में कन्ट्रल रूम स्थापित किया गया है। कन्ट्रोल रूम द्वारा कोरोना से सम्बन्घित जानकारी प्रतिदिन जिला मुख्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम के टेलिफोन नं0-0544250250 दी जाती है व लोगों द्वारा आपनी समस्याएं दर्ज करायी जाती है जिनका परीक्षण के उपरांत सामाधान किया जाता है। उन्होने बताया कि लाॅक डाउन के दौरान जनपद के उत्तर प्रदेश की सीमावर्ती क्षेत्रो पर 34 चैक पोस्ट अस्थाई रूप से स्थापित किये गये है। जिन्हे  स्थाई रूप से बनाने की आवश्यकता है। जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा जिलाधिकारी को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बताया कि सोशल डिस्टेसिंग को देखते हुये साप्ताहिक बंदी की भी कार्यवाही अमल लायी जायेगी। उन्होने कहा कि अब तक जनपद में मास्क न पहनने, सोशल डिस्टेसिंग न अपनाने इत्यादि के तहत 20 हजार लोगों का चालान किया गया है। उन्होने बताया कि जनपद में लैब स्थापित करने का कार्य भी गतिमान है। जिसका कार्य तीन सप्ताह के अन्तर्गत पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने कहा कि जनपद में आपदा को देखते हुये तहसीलो में सभी अधिकारियो को सतर्क रहने व आपदा के समय प्रयोग में आने वाले मेनपावर को दुस्त रखने के निर्देश दिये गये है। जिलाधिकारी ने मा0 मुख्यमंत्री को जनपद में डेंगू से बचाव के कार्यो से भी अवगत कराया। उन्होने कहा कि जनपद में सभी निकायो को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत नाला/नालियो का समय पर सफाई व कीटनाशक दवाईयो का छिडकाव करने के भी निर्देश दिये गये है।
      इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, सीएमओ डा0 देवेन्द्र सिंह पंचपाल, एमएनए जय भारत सिंह, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles