जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने डेंगू की रोकथाम को लेकर शहरी औऱ ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने के दिये निर्देश

Spread the love

उत्तरकाशी ।।डेंगू की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने गुरुवार को सभी संबधित अधिकारियों की बैठक लेते शहरी औऱ ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

    आशा,आंगनबाड़ी, एएनएम,नगर पालिका के कर्मियों को व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये ।जिलाधिकारी ने डेंगू मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी व पीएचसी में आइसोलेशन बेड तैयार करने एवं पर्याप्त मात्रा में मेडिसिन का स्टॉक रखने के निर्देश सीएमओ को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि डेंगू मच्छर का लार्वा साफ पानी में ही पनपता है। इसलिए घरों एवं दफ्तरों में कूलर,टंकी,गमले, टायर अथवा अन्य टूटे फूटे बर्तन,प्लास्टिक सामग्री में रूके पानी की नियमित साफ सफाई के लिए फोटो, वीडियो, पम्पलेट आदि माध्यमों से प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करें। सार्वजनिक स्थानों पर भी पोस्टर, पम्पलेट, स्टीकर चस्पा किए जाए और डेंगू की रोकथाम में सबकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

           जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में पानी की निकासी, नालियों की साफ-सफाई, मच्छर मारने के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव व फागिंग कराने के साथ ही व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।विद्यालयों में छात्रों को डेंगू के प्रति जाकरूक करने के निर्देश सीईओ को दिए। पंचायतीराज विभाग को सभी ग्राम पंचायतों में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया की रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक करने की बात कही। बाल विकास को आंगनबाडी कार्यकत्रियों के माध्यम से बच्चों एवं अभिभावकों को डेंगू,मलेरिया से बचाव के संबध में जानकारी देने को कहा। जल संस्थान को पेयजल टैंकों में नियमित क्लोरिनेशन करने के निर्देश दिए।पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया गया होटल,वाणिज्य संस्थानों को भी डेंगू की रोकथाम को लेकर एडवाइजरी जारी की जाय।जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि अधूरे निर्माण औऱ नव निर्माण कार्य क्षेत्र आदि ऐसी जगहों पर जहां डेंगू मच्छरों के पनपने का अधिक खतरा रहता है वहां अभियान के तौर पर पानी को जमा होने से रोका जाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने बाहरी राज्यों के हाई रिस्क क्षेत्रों से आ रहे लोगों का कोविड टेस्टिंग कराने के भी निर्देश सीएमओ को दिए। 

      बैठक में सीएमओ डॉ केएस चौहान,एआरटीओ मुकेश सैनी,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल,अधिशासी अभियंता सिचाई प्रेम सिंह रावत,अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

'अमृत काल' के वादों को साकार करने में हमारी शिक्षा प्रणाली और युवा पीढ़ी का एक बड़ा हिस्सा है:प्रधानमंत्री

Spread the love वाराणसी।पीआईबी।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वाराणसी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, डॉ. सुभाष सरकार, डॉ. राजकुमार […]