शिक्षकों के साथ समन्वय स्थपित करते हुये शिक्षको को मोबाईल एप की भी जानकारी दी जाय : डीएम

शिक्षकों के साथ समन्वय स्थपित करते हुये शिक्षको को मोबाईल एप की भी जानकारी दी जाय : डीएम
Spread the love

रूद्रपुर । जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल ने आज अपने कक्ष में शिक्षा विभाग के अधिकारियो के साथ वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण के तहत लाॅक डाउन अवधि में अध्यनरत छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन वाधित न हो के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक ली व सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
      उन्होने शिक्षा विभाग को लाॅकडाउन अवधि में अध्यनरत छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन आॅनलाईन संचालित करने हेतु प्लान तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होने मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या को निर्देश दिये है कि छात्र-छात्राओं की पढाई सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो इसके लिये शिक्षकों को मोबाईल जुम एप के तहत प्रशिक्षण दिया जाय व शिक्षकों के साथ समन्वय स्थपित करते हुये शिक्षको को मोबाईल एप की भी जानकारी दी जाय। उन्होने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि छात्र-छात्राओं की पढाई प्रभावित न हो। इसके लिये विभाग शीघ्र तैयारी करें व शिक्षा विभाग यह सुनिश्चित करें कि छात्र-छात्राओं को जितनी पढाई रेगुलर क्लास के तहत दी जाती है उसी के तहत छात्रों की पढाई आॅनलाईन संचालित की जाय ताकि बच्चों की पढाई प्रभावित न हो।
      इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिन्दरजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, प्रशिक्षु आईएएस विशाल मिश्रा, जिला शिक्ष अधिकारी अशोक कुमार, उप शिक्षा अधिकारी रवि मेहता, खण्ड शिक्षा अधिकारी गुंजन अमरोही आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles