कांग्रेसजनों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

कांग्रेसजनों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा
Spread the love

देहरादून ।देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी देहरादून के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती कुसुम चौहान को प्रेषित करते हुए महानगर के वार्ड नं0 80, में निर्मित होने वाले फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण चन्दर नगर कुष्ठ आश्रम से भण्डारी बाग महाविद्यालय तक करवाये जाने का अनुरोध किया है।

लालचन्द शर्मा ने ज्ञापन में जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि वार्ड नं0 80 के अन्तर्गत त्यागी रोड़ अम्बर पैलेस चौक से रेलवे लाईन क्रासिंग करते हुए भण्डारी बाग तक फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारम्भ होने जा रहा है। चूंकि उक्त फ्लाई ओवर ब्रिज मुख्य चौक से बनाया जा रहा है इसलिए इसमें हमेशा दुर्घटनाओं का भय बना रहेगा। इसी के परिपेक्ष में पूर्व में तत्कालीन रेल राज्यमंत्री श्री सतपाल महाराज के कार्यकाल में फ्लाई ओवर ब्रिज का नक्शा चन्दर नगर कुष्ठ आश्रम से भण्डारी बाग महाविद्यालय तक प्रस्तावित किया गया था। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि उक्त क्षेत्र में विधानसभा भवन स्थित है जिससे फ्लाई ओवर ब्रिज पर हर समय वी.आई.पी. मूवमेंट लगा रहेगा। इस हेतु स्थानीय जनता द्वारा फ्लाई ओर ब्रिज का निर्माण चन्दर नगर कुष्ठ आश्रम से भण्डारी बाग महाविद्यालय तक किया जाना जनहित में होगा।
उन्होंने कहा कि वृहद जनहित केा मद्देनजर रखते हुए इस फ्लाई ओबर ब्रिज का निर्माण चन्दर नगर कुष्ठ आश्रम से भण्डारी बाग महाविद्यालय तक ही किया जाना चाहिए। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ज्ञापन प्रेषित करने वालों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, पूर्व पार्षद अनूप कपूर, पार्षद अर्जुन सोनकर, मुकेश सोनकर, राजेन्द्र सिंह, दिवाकर, अवतार सिंह, पुनीत कुमार आदि शामिल थे।

देवभूमि खबर

Related articles