जिलाधिकारी ने एआरटीओ को दिए सभी वाहनों के चेकिंग के निर्देश

Spread the love

रूद्रप्रयाग ।जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने
निजी वाहनों, टैक्सियों, उत्तराखंड सड़क परिवहन, स्कूली बसों सहित सरकारी वाहन की चैकिंग पूरी टीम तैयार कर सख्ती के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश एआरटीओ को दिए।। जिला कार्यालय कक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बस, टैक्सी से बाहर चिप्स, कुरकुरे आदि के पैकेट बाहर फेंकने वाले यात्रियों के नाम को चालक द्वारा प्रशासन के साथ ही संबंधित थाने व नगर पालिका में सूचित किया जाएगा जिससे ऐसे यात्रियों पर करवाई की जा सके जो नगर को प्रदूषित कर रहे है। ऐसे यात्रियों पर उत्तराखंड कूड़ा फेंकना व थूकना प्रतिषेध अधिनियम के तहत 5 हजार रुपये तक का जुर्माना व 06 माह की कारावास की सजा दी जाएगी। ऐ आर टी ओ को आतिथि तक टैक्सियों में लगे डस्टबिन की प्रगति रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने ओवर स्पीड पर लगाम लगाने हेतु विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर स्पीडोमीटर स्थापित करने के साथ खराब पड़े रिफ्लेक्टेड टेपों को बदलकर नये लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि रोड़ सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट में दिये गये सुझावों पर अमल हेतु धनराशि आवंटन हेतु शासन को प्रस्ताव प्रेषित करने, सड़कों पर सुरक्षात्मक कार्य प्रारम्भ करने, अंधे मोड़ों के आसपास चेतावनी बोर्ड भी स्थापित करने और मा.न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देशों के बुलेट पाइंट साईनबोर्ड में अंकित करने के निर्देश बैठक में दिये। उन्होंने एनएच को खतरे वाले स्थानों पर क्रेशबैरियर लगाने के निर्देश भी दिये। उन्होंने अवैध संचालन, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, आदि को रोकने हेतु एआरटीओ को पुलिस के साथ टीम गठित कर छापामार कार्यवाही करने तथा शराब पीकर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने, ओवर लोडिंग व ओवर स्पीड पाये जाने पर लाइसेंस निरस्त और वाहन सीज करने के निर्देश दिये।
एआरटीओ मोहित कोठारी ने बताया कि वाहनों के ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना सीटबैल्ट, वाहन संचालन के समय मोबाइल प्रयोग पर लाइसेंस निरस्तीकरण एवं चालान की कार्यवाही गतिमान है। इस अवसर पर मुख्यचिकित्साधिकारी एस के झा, ईई ऐन एच् जे के त्रिपाठी, ऊखीमठ मनोज दास, सी ओ गणेश लाल, शिक्षा अधिकारी माध्यमिक लक्ष्मण सिंह दानू, टी टी ओ संगीता भट्ट, आर आई रोमेश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles