जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने कियबस्थलीय निरीक्षण

Spread the love

रुद्रप्रयाग।।जिलाधिकारी, मनुज गोयल द्वारा शुक्रवार को दोपहर बाद जनपद की सीमांतर्गत स्थान सिरोबगड़ के अलावा जनपद मुख्यालय के अंतर्गत जवाड़ी बाइपास, मुख्य बाजार, मेन मार्केट सहित आर्मी एरिया, गुलाबराय आदि स्थानों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस को अनावश्यक घूम रहे व्यक्तियों के विरूद्ध सोसियल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर नियमानुसार आवश्य कार्यवाही करने, मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों के चालान करने के निर्देश दिए। साथ ही सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये ।

शुक्रवार दोपहर बाद कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार स्थिति का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आवश्यक प्रतिष्ठानों को छोड़कर अन्य सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान दोपहर 02 बजे बाद बंद किये जांए। कोई भी व्यक्ति बिना मास्क व अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। पुलिस को ऐसे व्यक्तियों का चालान किये जाने के निर्देश दिये गये। जैसा कि सरकार ने दिनांक 23, 24 व 25 अप्रैल (तीन दिन) सभी शासकीय कार्यालय बंद किए जाने के निर्देश जारी किये हंै। जबकि पूर्व में शहरी क्षेत्र के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को दोपहर 02 बजे बाद बंद किए जाने के निर्देश दिए थे। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना काल में अनावश्यक रूप से अपने घरों से बाहर न निकलें, मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग करने के साथ-साथ सामाजिक दूरी का आवश्यक रूप से पालन करें। जिससे कोरोना संक्रमण से बचा जा सके।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग (सदर) वृृजेश तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री जी.एल. कोहली सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles