जिलाधिकारी रंजना ने पशु क्रुरता को रोकने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जिलाधिकारी रंजना ने पशु क्रुरता को रोकने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Spread the love

रूद्रपुर ।जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में जनपदीय पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। उन्होने जनपद में एबीसी सेन्टर, गौशाला निर्माण, पशुवद्यालयों की स्थापना, पशु क्रुरता निवारण समिति के नवीनीकरण आदि के सम्बन्ध में गौशालयों के प्रतिनिधि, समिति के सदस्य व सम्बन्धित अधिकारियों पशु क्रुरता को रोकने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने कहा कि स्लाटर हाउस को निर्धारित मानकों के अनुसार स्थापित करें। उन्होने सम्बन्धित नगर पालिका अधिकारियों को उप जिलाधिकारी के साथ समन्वय बनाते हुये स्लाटर हाउस हेतु भूमि का चयन करते हुये आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि पशु क्रुरता के मामलों को गम्भीरता से लें। जिलाधिकारी ने स्लाटर हाउस के लिये सम्बन्धित एसडीएम व एमएनए/ईओ नगर पालिका, नगर पंचायत को अपने अपने क्षेत्र में आवादी से दूर स्लाटर हाउस के लिये भूमि शीघ्र चयनित करने के निर्देश दिये। उन्होने पशु शरणालय को मानको के अनुरूप संचालित करने के निर्देश सम्बन्धित गौशाला के संचालाको को दिये। उन्होने मुख्य नगर आयुक्तो को अरवन क्षेत्रों में स्लाटर हाउस हेतु शीघ्र भूमि चयनित करने के निर्देश दिये। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि पशुओं पर किसी प्रकार की क्रुरता न हो इसके लिये समय समय पर औचक निरीक्षण भी किया जाय। उन्होने कहा कि पशुओं पर किसी प्रकार की क्रुरता न हो इसे गम्भीरता से ले क्योकि पशु बोल नही सकते किन्तु पशु बहुत समझदार होते है।
     

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जीएस धामी, सहायक पशु चिकित्साधिकारी पूजा नयाल, सीएमओ डा0 डीएस पंचपाल, मुख्य नगर आयुक्त रिंकु बिष्ट, सहित गौ सदन के संचालक, सम्बन्धित ईओ नगर पालिका/नगर पंचायत, तहसीलो/विकास खण्डो के पशु चिकित्साधिकारी एवं वर्चूअल के माध्यम से उप जिलाधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles