प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्रनगर श्री धर्म सिंह मीणा ने प्रशिक्षण में दी लीसा विदोहन की नवीन जानकारी
नरेंद्रनगर। नरेंद्र नगर वन प्रभाग मुनीकीरेती के अंतर्गत नरेंद्रनगर रेंज के उदखण्डा आरक्षित वन क्षेत्र में चीड़ वृक्षों से लिसा गड़ान ,टिपान की के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नरेंद्रनगर वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी श्री धर्म सिंह मीणा ने प्रशिक्षण में उपस्थित रेंज अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बोर होल पद्धति से लीसा गढान, टीपान की जानकारी देते हुए आसान एवं उत्तम पद्धति बताते हुए कहा कि इससे लीसा विदोहन करने में वृक्षों की न्यूनतम क्षति होती है।
उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रीदेवी प्रभागीय वन अधिकारी देवप्रयाग, श्री मनमोहन सिंह बिष्ट प्रभागीय वन अधिकारी नरेंद्र नगर ,श्री विवेक जोशी अधिकारी नरेंद्रनगर ,श्री बुद्धि प्रकाश वंचित अधिकारी सकलाना श्री देवेंद्र सिंह क्षेत्राधिकारी माणिक नाथ, श्री प्रसाद क्षेत्राधिकारी लिसा डिपो तथा बद्रीनाथ वन प्रभाग प्रभाग प्रभाग मसूरी वन प्रभाग प्रभाग चकराता वन प्रभाग ,केदारनाथ वन प्रभाग एवं नरेंद्रनगर वन प्रभाग के रेंज अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित 120 प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

