गांधी जी एवं शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना होगा :रंजना राजगुरु

गांधी जी एवं शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना होगा :रंजना राजगुरु
Spread the love

रूद्रपुर ।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती जनपद में कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत समाजिक दूरी का पालन करते हुये श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सभी शासकीय /अर्द्धशासकीय संस्थानों, में  राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया व राष्ट्र गान के उपरांत गांधी जी व शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण के बाद श्रद्धासुमन अर्पित किये गये ।
   

जिला मुख्यालय कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ राष्ट्रगान गाने के उपरांत महात्मा गांधी जी व लालबहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण कर  माल्यार्पण के बाद श्रद्धासुमन अर्पित किये। वही सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के सांस्कृतिक दल थारू सांस्कृतिक विकास समिति खटीमा के कलाकारों द्वारा गांधी जी का प्रिय भजन रामधुन ’’ रघुपति राघव राजा राम …..’’ ऐ मेरे वतन के लोगों आदि की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगो को भाव विभोर किया। उधर विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना ने गांधी जी व शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण के बाद माल्यार्पण एवं श्रद्ध़ासुमन अर्पित किये तथा इन दो महान देश भक्तों के कृत्यों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।
 

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को बधाई देते हुये अपने सम्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी जी देष के प्रति दिये गये योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी सत्य, अहिसा के अपने विचारों व व्यवहार से पूरे विश्व के लिये प्रेरणा श्रोत है। गांधी जी के नेतृत्व में स्वाधीनता आन्दोलन न केवल देश को राजनीतिक आजादी दिलाने का

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को बधाई देते हुये अपने सम्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी जी देश के प्रति दिये गये योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी सत्य, अहिसा के अपने विचारों व व्यवहार से पूरे विश्व के लिये प्रेरणा श्रोत है। गांधी जी के नेतृत्व में स्वाधीनता आन्दोलन न केवल देश को राजनीतिक आजादी दिलाने का संघर्श था बल्कि सामाजिक व भावात्मक संघर्ष भी था जिससे लोगों में वैचारिक चेतना जगाई। उन्होंने कहा कि जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री का सादगी, सरलता, देश भक्ति तथा ईमानदारी से भरा जीवन हम सभी के लिये प्रेरणा का श्रोत है। उन्होने कहा हमे उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना होगा। उन्होने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कर्म करना चाहिये क्योकि कर्म ही पूजा है। उन्होने कहा कि गांधी जी ने जो स्वच्छता के प्रति लोगों के अन्दर एक प्रेरणा उत्पन्न की हमें उसे आगे बढाना होगा। उन्होने कहा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन गाथा के सम्बन्ध में सभी को याद रखना चाहिये।  उन्होने कहा समाज मे जो व्यक्ति सबसे पीछे खडा है हमे उसे आगे लाने हेतु कार्य करना होगा। उन्होने कहा हमे जो दायित्व दिये गये है उन दायित्वो का निर्वहन देष की प्रगति के लिए करे।
 था बल्कि सामाजिक व भावात्मक संघर्ष भी था जिससे लोगों में वैचारिक चेतना जगाई। उन्होंने कहा कि जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधान मंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री का सादगी, सरलता, देश भक्ति तथा ईमानदारी से भरा जीवन हम सभी के लिये प्रेरणा का श्रोत है। उन्होने कहा हमे उनके आर्दशों को अपने जीवन में उतारना होगा। उन्होने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कर्म करना चाहिये क्योकि कर्म ही पूजा है। उन्होने कहा कि गांधी जी ने जो स्वच्छता के प्रति लोगों के अन्दर एक प्रेरणा उत्पन्न की हमें उसे आगे बढाना होगा। उन्होने कहा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन गाथा के सम्बन्ध में सभी को याद रखना चाहिये।  उन्होने कहा समाज मे जो व्यक्ति सबसे पीछे खडा है हमे उसे आगे लाने हेतु कार्य करना होगा। उन्होने कहा हमे जो दायित्व दिये गये है उन दायित्वो का निर्वहन देष की प्रगति के लिए करे।
 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चौहान, जगदीश चन्द्र काण्डपाल, ओसी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, एनएस नबियाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा, तहसीलदार डा0 अमिता शर्मा सहित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थें।

देवभूमि खबर

Related articles