जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने ली चाइल्डलाइन एडवाजरी बोर्ड की बैठक

Spread the love

उत्तरकाशी । चाइल्डलाइन एडवाजरी बोर्ड की बैठक लेते हुये जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने कहा कि जिले में अनाथ आश्रम नही होने के कारण तात्कालिक रूप से पीजी कालेज के छात्रावास को शेल्टर के रूप में उपयोग में लाया जाए। इस हेतु चाईल्ड एडवाइजरी बोर्ड  स्थलीय निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बच्चों में नशे की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी रोकथाम के लिए विद्यालयों के 100 मीटर की परिधि में मादक पदार्थ के क्रय विक्रय कतई न हो इस हेतु शिक्षा विभाग सम्बंधित दुकानों,पान भंडार आदि को कड़ाई से नोटिस जारी करना सुनिश्चित करें।सम्बंधित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बाजर में मादक पदार्थ से संबंधित प्रचार प्रसार वाली सामग्री होल्डिंग,बैनर आदि हटाना सुनिश्चित करेंगे, तथा हर दिन नियमित निगरानी करेंगे।


       जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चे यदि बाल मजदूरी करते हुए दिखाई देते है तो इसकी सूचना तत्काल सम्बंधित थाने या चाइल्ड हेल्पलाइन को दी जाय। ताकि ऐसे बच्चों को बाल मजदूरी से रोका  जा सकें। इस हेतु बाल उन्मूलन, जिला टास्क फोर्स को समय समय पर छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए। बच्चों को नशे से बचाने के लिए पुलिस,बाल कल्याण समिति,चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल विकास,बाल संरक्षण इकाई,शिक्षा,स्वास्थ्य विभाग प्रभावी रूप से कार्य करें। मादक पदार्थों के क्रय विक्रय की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए ताकि बच्चों को नशे से बचाया जा सकें। 


            जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि कोविड-19 के कारण सरकारी/गैर सरकारी विद्यालयों से कोई भी बच्चा स्कूल से ड्राप आउट न हो इस हेतु शिक्षा विभाग हर बच्चे की निगरानी करना सुनिश्चित करें। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए गए कि जिन बच्चों के माता-पिता की मौत हुई है उन्हें बाल स्वराज पोर्टल,वात्सल्य योजना,प्रधानमंत्री केयर योजना, स्पॉन्सर शिप योजना के अंर्तगत लाभान्वित करना सुनिश्चित करेंगे। जनपद में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यालय खुल चुके है। कोविड-19 के कारण बच्चों में कोई प्रतिकूल प्रभाव तो नही पड़ा है। इस हेतु  विद्यालयों में काउंसलिंग कर बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य का आकलन करने के निर्देश स्वास्थ्य व चाइल्ड हेल्पलाइन को दिए।    

    चाइल्डलाइन एडवाजरी बोर्ड के समन्वयक दीपक उप्पल ने जानकारी दी कि चाइल्ड हेल्पलाइन को लेकर 2014 से वर्तमान तक विभिन्न मामलों में 3334 मामले दर्ज हो चुके है। जबकि अप्रैल 2021 से अगस्त तक 203 मामले पंजीकृत हुए है। 


       बैठक में पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 के०एस० चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सेमल्टी,जिला प्रोबेशन अधिकारी यशोदा, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप रावत, चाइल्ड हेल्पलाइन के समन्यवक दीपक उप्पल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

Next Post

सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की संपूर्ण जानकारी पोर्टल में अपलोड करें:डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे

Spread the love पौड़ी ।   जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आज ईज ऑफ डूईंग बिजनेश के अंतर्गत फीड बैंक डाटा सुधार एवं एकल खिड़की व्यवस्था अंतर्गत लम्बित प्रकरणों के निस्तारण तथा उद्योग मित्र समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सहायक […]