जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को कल्याण शिविरों के आयोजन को लेकर निर्देशित किया

Spread the love

विनीत कंसवाल ,उत्तरकाशी

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से दूर -दराज के पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने हेतु, राजस्व विभाग, चिकित्सा,ग्राम्य विकास,पंचायत राज,कृषि, महिला एंव बाल विकास, विद्युत, श्रम, लीड बैंक, जल संस्थान, उद्यान, पुलिस आदि विभाग को कल्याण शिविरों के आयोजन को लेकर निर्देशित किया है। 
उन्होनें कहा कि 26 अक्टूबर विकास खण्ड नौगांव शिविर स्थान रा0इ0का0 बड़कोट , 27 अक्टूबर विकास खण्ड नौगांव शिविर स्थान विकास खण्ड परिसर नौगांव, 28 अक्टूबर विकास खण्ड पुरोला शिविर स्थान विकास खण्ड परिसर पुरोला, 02 नवम्बर विकास खण्ड मोरी शिविर स्थान ग्राम पंचायत दोणी, 03 नवम्बर विकास खण्ड मोरी शिविर स्थान विकास खण्ड परिसर मोरी, 05 नबम्बर विकास खण्ड चिन्यालीसौड़ शिविर स्थान रा0इ0का0 बनचौरा, 06 नवम्बर विकास खण्ड चिन्यालीसौड़ शिविर स्थान विकास खण्ड परिसर चिन्यालीसौड़ ,09 नवम्बर विकास डुण्डा शिविर स्थान रा0इ0का0 पिपली धनारी, 10 नवम्बर विकास खण्ड डुण्डा षिविर स्थान रा0इ0का0गेंवला, 26 नवम्बर विकास खण्ड भटवाड़ी शिविर स्थान रा0इ0का0 मुस्टिकसौड़, 27 नवम्बर विकास खण्ड भटवाड़ी शिविर स्थान रा0इ0का0 हर्षिल में  विभिन्न विभागीय अधिकारी अपने – अपने विभागों से संबन्धित अभिलेखों सहित निर्धारित तिथि एंव स्थान पर प्रातः 11 बजे से अनिवार्य रूप में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें ।  

जिलाधिकारी श्री दीक्षित ने कहा कि समस्त खण्ड विकास अधिकारी शिविर का वृहद प्रचार-प्रसार कर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों , क्षेत्र पंचायत सदस्यों , जनप्रतिनिधियों ब्लॉक प्रमुख/जिला पंचायत सदस्यों को सूचित करेगें  शिविर में सम्बन्धित कर्मचारियों सहित स्वंय उपस्थ्ति रहेगें तथा कोविड-19 की गाइड लाइन का अनुपालन करवायेगें ।

Next Post

मुख्यमंत्री ने डोईवाला में किया एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना का शुभारंभ

Spread the love देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को माजरी ग्रांट डोईवाला, देहरादून में एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना का शुभारंभ किया। योजना का शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को बधाई देते हुए कहा कि कृषि मंत्री रहते हुए सुबोध उनियाल […]