जिला पंचायत की आय को बढ़ाने के लिये सामूहिक प्रयास करने होंगेः उमा सिंह
अल्मोड़ा।देवभूमि खबर। पर्वतीय क्षेत्र से पलायन रोकने के लिये जिला पंचायत की परिसम्पत्तियों के रख-रखाव के साथ-साथ हमें उसकी आय को बढाने के लिये सामूहिक प्रयास करने होंगे। यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह ने आज जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत की परिचायात्मक की प्रथम बैठक कही। उन्होंने कहा कि हमें जल संरक्षण एवं जल सर्वद्धन के कार्यों के साथ-साथ विकास कार्यों के लिये दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करना होगा। उन्होंने सभी नवनिर्वार्चित सदस्यों से कहा कि वे अपने क्षेत्र की समस्याओं के प्रति सजग रहते हुये कार्य करेगे तभी समस्याओं के निदान में हमें सफलता मिलंेगी।
इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी मनुज गोयल ने कहा कि जिला प्रशासन पंचायत के कार्यों के प्रति हमेशा सजग रहता है और आगे भी हम पूर्ण सजगता के साथ हमें टीम भावना से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि इस जिला पंचायत के सदन में अधिकतर युवा जनप्रतिनिधि चयनित होकर आये है इसलिये युवाओं को एक नई सोच के साथ पंचायत के कार्यों में बढ़ चढ कर भागीदारी करनी होगी। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आम जनता को दिलाये। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की एक बुकलेट बना लें जिसमें सभी योजनाओं की जानकारी हो। इस अवसर जिला पंचातय उपाध्यक्ष कान्ता रावत ने कहा कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि जिला पंचायत एक सशक्त ईकाई के रूप मंे आगे बढे और परिसम्पत्तियो ंके रखरखाव के साथ ही आय कैसे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन में रखे ताकि उन समस्याआंे का निदान हो सके। इस प्रथम बैठक में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों व समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपना परिचय दिया गया और सभी अधिकारियों द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में सदन में उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी के0के0 पंत, पूर्व विधायक द्वाराहाट मदन सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य धनसिंह रावत सहित नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेन्द्र सिंह कठैत ने किया।

